Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CP Radhakrishnan ने Meghalaya में रखी ₹1000 करोड़ की 5 प्रोजेक्ट्स की नींव

    13 hours ago

    1

    0

    शिलांग, सात सितंबर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने मेघालय में सोमवार को ‘न्यू शिलांग वॉटर सप्लाई स्कीम’ के 850.58 करोड़ रुपये के दूसरे चरण सहित 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली पांच परियोजनाओं की आधारशिला रखी। राधाकृष्णन ने यहां सोसो थाम सभागार में राज्य सरकार और लोगों की ओर से उनके सम्मान में आयोजित एक सार्वजनिक समारोह में इन परियोजनाओं की आधारशिला रखी। अन्य परियोजनाओं में ‘नॉर्थ ईस्ट स्पेशल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम’ के तहत सड़क संपर्क की दो परियोजनाएं, शिलांग सरकारी अस्पताल में 30 बिस्तरों वाली आयुष सुविधा और ‘प्राइम मिनिस्टर्स डेवलपमेंट इनिशिएटिव फॉर नॉर्थ ईस्टर्न रीजन’ के तहत मावखानु में 132/33 किलोवाट का सब-स्टेशन शामिल हैं।राधाकृष्णन ने सभा को संबोधित करते हुए मेघालय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और अनोखी सामाजिक व्यवस्थाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राज्य की जीवंत जमीनी स्तर की संस्थाएं भारत की विविधता और लोकतांत्रिक परंपराओं को दर्शाती हैं। उपराष्ट्रपति ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में मेघालय की तीन प्रमुख जनजातियों खासी, गारो और जयंतिया की प्रस्तुतियां भी देखीं।राधाकृष्णन राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इससे पहले दिन में, इनर लाइन परमिट (आईएलपी) के समर्थन वाले एक समूह ने शिलांग हवाई अड्डे के पास शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। वे राज्य में परमिट प्रणाली लागू करने, खासी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने और अन्य मुद्दों के समाधान की मांग कर रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Maharashtra Governor के फर्जी लेटरहेड से Railway टिकट रैकेट चलाने वाले भाइयों की जमानत खारिज
    Next Article
    वाल्मीकि निगम मामले में ED ने पूर्व मंत्री B Nagendra का बयान दर्ज किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment