Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU इंटर कॉलेजिएट ताइक्वांडो, यूनिवर्सिटी कैंपस बना ओवरऑल चैंपियन:श्री बाबू सिंह महाविद्यालय रनर-अप, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने बढ़ाया हौसला

    1 hour ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के खेल प्रांगण में आयोजित इंटर कॉलेजिएट ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इस स्पर्धा में विश्वविद्यालय कैंपस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता, जबकि श्री बाबू सिंह महाविद्यालय की टीम रनर-अप रही। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण अंतरराष्ट्रीय पूमसे खिलाड़ी राम गोपाल बाजपेई और बलराम यादव की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे इन दिग्गजों ने खिलाड़ियों को केवल दांव-पेंच ही नहीं सिखाए, बल्कि मानसिक मजबूती का मंत्र भी दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ताइक्वांडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि आत्मसंयम और निरंतर अभ्यास की तपस्या है। खेल के मैदान पर तकनीकी दक्षता के साथ-साथ अनुशासन ही एक खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाता है। प्रतियोगिता के दौरान क्योरुगी (फाइट) और पूमसे (फॉर्म्स) दोनों ही वर्गों में विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पूमसे के व्यक्तिगत वर्ग में सीएसजेएमयू की श्वेता तिवारी ने अपनी फुर्ती और सटीक मूवमेंट से प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, डीएवी की ऋषिका दूसरे और बीएनडी की दुर्गा त्रिवेदी तीसरे स्थान पर रहीं। टीम पूमसे इवेंट में भी यूनिवर्सिटी कैंपस की तिकड़ी सृष्टि वर्मा, श्वेता तिवारी और सानिया गौतम ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। क्योरुगी स्पर्धा के अलग-अलग भार वर्गों में रोमांच चरम पर रहा। अंडर 46 किग्रा वर्ग में केएसडीडी पीजी कॉलेज की प्रभा सिंह ने अपनी प्रतिद्वंद्वी पायल को हराकर पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह अंडर 49 किग्रा में सानिया गौतम ने श्रेष्ठता सिद्ध की और अंडर 53 किग्रा वर्ग में शिमरन कनौजिया ने स्वर्ण पदक जीता। पूरे आयोजन के दौरान शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार सिंह यादव और खेल सचिव डॉ. निमिषा सिंह कुशवाहा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य को जिसने कोर्ट ने घसीटा, क्या वो हिस्ट्रीशीटर:रामभद्राचार्य से दीक्षा ली; रेप-गोवध जैसे 21 मुकदमे, मंत्रियों के साथ फोटो
    Next Article
    सेंट पाल्स में 'जंगल लैंड' का आयोजन:नन्हें-मुन्हे बच्चों ने जंगल, जुगनू, लायन और बर्ड डांस किया, जीता दिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment