Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU में गूंजी महिला सुरक्षा की आवाज:लॉन्च हुआ 'ZENHER' ऐप, छात्राओं को मिला आत्मनिर्भरता का मंत्र

    13 hours ago

    1

    0

    छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के अटल बिहारी वाजपेई स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज स्थित लीगल एड क्लीनिक की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 'वूमेन विद विंग्स: शैटरिंग स्टीरियोटाइप्स' विषय पर आयोजित इस कॉन्क्लेव में समाज में महिलाओं की स्थिति, उनके अधिकार और सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की मदद के लिए विशेष तौर पर तैयार किए गए 'ZENHER' ऐप के बारे में भी जानकारी साझा की गई। शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व राज्य मंत्री और विधायक नीलिमा कटियार ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए शिक्षा और आत्मनिर्भरता सबसे बड़े हथियार हैं। सामाजिक नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से ही समाज की सोच में बदलाव आएगा। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने सपनों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही। वहीं, डीन एकेडमिक्स डॉ. ब्रिष्टी मित्रा ने शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नवाचार (Innovation) के महत्व को रेखांकित किया। सुरक्षा के लिए तकनीक का सहारा इस कॉन्क्लेव का एक मुख्य आकर्षण 'ZENHER' ऐप रहा। अनिमेष शुक्ल द्वारा विकसित इस ऐप का उद्देश्य महिलाओं को संकट के समय सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही 17 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी की एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर मेजर इंदु मिश्रा ने बताया कि एनसीसी के माध्यम से छात्राओं में अनुशासन और नेतृत्व की भावना विकसित की जा रही है, जो राष्ट्र सेवा के लिए जरूरी है। विभाग की निदेशिका डॉ. स्मृति रॉय ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में संवेदनशीलता बढ़ती है। कानूनी अधिकार और उद्यमिता की जानकारी डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर डिस्प्यूट रिड्रेसल कमीशन की सदस्य मजिस्ट्रेट नमिता दुबे ने न्यायिक प्रणाली और उपभोक्ता अधिकारों के बारे में छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि, कानून की जानकारी होने से महिलाएं अपने अधिकारों के लिए बेहतर ढंग से लड़ सकती हैं। इसके अलावा युवा उद्यमी कनिष्क मिश्रा ने बिजनेस और स्टार्टअप के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों के बारे में अपना अनुभव साझा किया और छात्राओं को स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया। नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश बीए एलएलबी के विद्यार्थियों ने एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक पेश किया। इसके जरिए समाज में महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और असमानताओं को जीवंत रूप में दिखाया गया। नाटक का संदेश स्पष्ट था कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए समाज का जागरूक होना अनिवार्य है। कार्यक्रम के दौरान चीफ प्रॉक्टर डॉ. शशिकांत त्रिपाठी सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन संयोजिका मयूरी सिंह के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवेद ने ईरान दूतावास में शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए:काजिम अली बोले- सर्वोच्च नेता की शहादत पर दुःख, ईरान के समर्थन का ऐलान
    Next Article
    नगर निगम कार्यकारिणी के निर्विरोध उपाध्यक्ष बने अनिल वर्मा:मेरठ में एक बार कैंसल होने के बाद शनिवार को हुआ चुनाव, कोई प्रत्याशी नहीं आया सामने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment