Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर निगम कार्यकारिणी के निर्विरोध उपाध्यक्ष बने अनिल वर्मा:मेरठ में एक बार कैंसल होने के बाद शनिवार को हुआ चुनाव, कोई प्रत्याशी नहीं आया सामने

    12 hours ago

    1

    0

    मेरठ में नगर निगम की कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा पार्षद अनिल वर्मा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव प्रक्रिया शनिवार को चौधरी चरण सिंह विवि के अटल सभागार में संपन्न हुई। जहां उनके सामने कोई अन्य उम्मीदवार मैदान में नहीं उतरा। निर्वाचन की घोषणा होते ही भाजपा नेताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। भाजपा नेताओं ने दी बधाई अनिल वर्मा के निर्विरोध उपाध्यक्ष बनने पर मेरठ के महापौर हरिकांत आहलुवालिया भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर और भाजपा नेता कमलदत शर्मा समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी और संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई। वार्ड-62 के पार्षद हैं अनिल वर्मा वार्ड-62 के पार्षद अनिल वर्मा पहले से ही नगर निगम की कार्यकारिणी के सदस्य रहे हैं। उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के बागी पार्षद संजय सैनी को संभावित उम्मीदवार माना जा रहा था, लेकिन उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। इसके बाद चुनाव अधिकारी ने अनिल वर्मा को निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित कर दिया। रणनीति बनाकर कराया निर्विरोध चुनाव सूत्रों के अनुसार चुनाव से पहले भाजपा नेताओं की एक बैठक हुई थी। इस बैठक में रणनीति बनाकर पहले अनिल वर्मा को उम्मीदवार घोषित किया गया और फिर उन्हें निर्विरोध निर्वाचित कराने की तैयारी की गई। पार्टी नेताओं का कहना है कि इससे नगर निगम की कार्यकारिणी में समन्वय और मजबूती आएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU में गूंजी महिला सुरक्षा की आवाज:लॉन्च हुआ 'ZENHER' ऐप, छात्राओं को मिला आत्मनिर्भरता का मंत्र
    Next Article
    हाथरस वृद्धाश्रम में कंप्यूटर बंद, बिजली गुल:सीडीओ ने निरीक्षण कर सुधार के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment