Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवेद ने ईरान दूतावास में शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए:काजिम अली बोले- सर्वोच्च नेता की शहादत पर दुःख, ईरान के समर्थन का ऐलान

    15 hours ago

    1

    0

    पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास पहुंचकर ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दूतावास में रखी शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर कर अपनी संवेदनाएं दर्ज कराईं और ईरान के साथ एकजुटता प्रकट की। काजिम अली खान उर्फ नावेद मियां ने प्रेस नोट के माध्यम से ये जानकारी मीडिया को भेजी है। दूतावास में नवेद मियां ने ईरानी राजनयिकों से मुलाकात की और घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने शोक पुस्तिका में दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि इससे पहले भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी ईरान के सर्वोच्च नेता के निधन पर दूतावास पहुंचकर शोक पुस्तिका में हस्ताक्षर कर चुके हैं। इसे भारत और ईरान के बीच कूटनीतिक संबंधों और आपसी संवेदनशीलता का प्रतीक माना जा रहा है। नवेद मियां ने कहा कि 28 फरवरी 2026 को संयुक्त राज्य अमेरिका और इज़राइल के हवाई हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता को शहीद किए जाने की घटना बेहद दुखद है। उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर दुनिया भर में विरोध की आवाजें उठ रही हैं और ईरान के समर्थन में लोग सामने आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान के खिलाफ लगातार जुल्म और ज्यादती की जा रही है, जिसका विरोध जारी रहेगा। उनके अनुसार, ईरान को कई देशों और समुदायों का समर्थन मिल रहा है, और मौजूदा संघर्ष का परिणाम अंततः ईरान के पक्ष में होगा। नवेद मियां ने यह भी बताया कि वह लगातार ईरान के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने रामपुर में शिया और सुन्नी मुस्लिम समुदाय के लोगों को एक मंच पर लाकर ईरान के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित की थी। उन्होंने कहा कि अन्याय और आक्रमण के खिलाफ आवाज उठाना आवश्यक है, और इसी उद्देश्य से वह लगातार ईरान के समर्थन में अपनी बात रखते रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में भाजपा कार्य समिति के सदस्य बोले:गिले शिकवे दूर करने का त्यौहार है होली, एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं
    Next Article
    CSJMU में गूंजी महिला सुरक्षा की आवाज:लॉन्च हुआ 'ZENHER' ऐप, छात्राओं को मिला आत्मनिर्भरता का मंत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment