Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU से सीखें ज्योतिष, कर्मकांड और वास्तुशास्त्र:कैंपस के दीनदयाल शोध केंद्र में एडमिशन शुरू, ज्योतिष कोर्स बना पहली पसंद

    2 hours ago

    2

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) कैंपस स्थित दीन दयाल शोध केंद्र में संचालित एमए ज्योतिर्विज्ञान (ज्योतिष) कोर्स इन दिनों छात्रों की पहली पसंद बनता जा रहा है। इस कोर्स की खासियत यह है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद विद्यार्थी सीधे स्वरोजगार से जुड़ रहे हैं और अपना ज्योतिष परामर्श केंद्र खोल रहे हैं। कैंपस के दीनदयाल शोध केंद्र में संचालित इस कोर्स में नए एकेडमिक सेशन के लिए एडमिशन शुरु हो गए हैं। यहां ज्योतिष के अलावा कर्मकांड व वास्तुशास्त्र की भी पढ़ाई कराई जा रही है। प्रैक्टिकल ट्रेनिंग से बन रहे ज्योतिषाचार्य एमए ज्योतिर्विज्ञान कोर्स में थ्योरी के साथ फील्ड आधारित प्रशिक्षण भी दिया जाता है। छात्र कालगणना, कुंडली निर्माण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल, जन्मांक और फलादेश जैसे विषयों में विशेषज्ञता हासिल करते हैं। ज्योतिष आचार्य स्वयंप्रकाश अवस्थी ने बताया कि कोर्स पूरा करने के बाद कई विद्यार्थियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन ज्योतिष परामर्श केंद्र शुरू कर दिए हैं और हर महीने हजारों रुपये कमा रहे हैं। महिलाओं और सेवानिवृत्त लोगों की बढ़ी भागीदारी इस कोर्स में 20 से अधिक महिलाएं और 15 से ज्यादा सेवानिवृत्त लोग भी अध्ययन कर रहे हैं। यह कोर्स अब केवल युवाओं तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि हर आयु वर्ग के लोगों को आकर्षित कर रहा है। स्वरोजगार का मजबूत विकल्प सहायक निदेशक डॉ. दिवाकर अवस्थी के मुताबिक, आज के समय में लोग अपने भविष्य को लेकर सजग हैं और योग्य ज्योतिषाचार्य की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यह कोर्स विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर देता है। दीनदयाल शोध केंद्र में संचालित प्रमुख कोर्स
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीजन की सबसे गर्म रात, दिन में चली लू:कानपुर में सड़कों पर छाया सन्नाटा, दो दिन हीटवेव का अलर्ट
    Next Article
    जू ट्रेन 3 साल से बंद-जर्जर ट्रैक पर उगी झाड़ियां:2 साल पहले चलाने का अप्रूवल मिला था, 2022 में महिला की मौत के बाद बंद हुई थी ट्रेन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment