Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीजन की सबसे गर्म रात, दिन में चली लू:कानपुर में सड़कों पर छाया सन्नाटा, दो दिन हीटवेव का अलर्ट

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर शहर में दिन के साथ साथ रात में भी गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रात का तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा है। इसी के साथ बीती रात को सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज किया गया। रात के समय लोगों के पसीने छूटे। दिन के समय तेज धूप और लू जैसे हालात के चलते दोपहर में सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया। हालत यह रही कि दिन के समय प्रमुख मार्गों पर सन्नाटा पसरा नजर आया और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। गला सूखा, चेहरा ढककर निकले लोग तेज धूप से बचाव के लिए बड़े और बच्चे चेहरे को कपड़े से ढककर निकलते दिखे। गर्मी के कारण लोगों का गला सूखता रहा, जिससे शिकंजी, ठंडे पेय और पानी की मांग बढ़ गई। जगह-जगह लोग ठेले पर खड़े होकर प्यास बुझाते नजर आए। तापमान बढ़ने की संभावना मौसम विभाग चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। आने वाले दिनों में तापमान में एक से तीन डिग्री तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसके अलावा एयरफोर्स स्टेशन पर तापमान 41.8 डिग्री रहा जो कि शहर से 1.8 डिग्री ज्यादा है। दिन में चलेगी लू मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले दिनों में दिन के समय लू चलेगी। तेज धूप निकलने से तापमान भी बढ़ेंगे। दिन के साथ अब रातों में भी गर्मी बढ़ने लगी है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और शरीर को ढककर रखने की सलाह दी है। हीटवेव और गर्मी से बचने के उपाय हीट स्ट्रोक के लक्षण को पहचानें
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:बोलेरो ने दरोगा समेत 3 को रौंदा, गर्मी में 100 किलों खीरा-तरबूज खा रहे चिड़ियाघर के जानवर
    Next Article
    CSJMU से सीखें ज्योतिष, कर्मकांड और वास्तुशास्त्र:कैंपस के दीनदयाल शोध केंद्र में एडमिशन शुरू, ज्योतिष कोर्स बना पहली पसंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment