Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSK के आयुष म्हात्रे IPL 2026 से बाहर:हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से बाकी मैच नहीं खेलेंगे, हैदराबाद के खिलाफ चोट लगी थी

    1 hour ago

    1

    0

    चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। टीम ने पुष्टि की कि 18 साल के बल्लेबाज को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है और उन्हें 6 से 12 हफ्तों तक रिहैब करना होगा। SRH के खिलाफ चोटिल हुए 18 अप्रैल को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ बैटिंग के दौरान उन्हें चोट लगी थी। उस मुकाबले में दूसरे रन की कोशिश में वह अचानक अपनी बाईं हैमस्ट्रिंग पकड़कर रुक गए थे। मैच के दौरान उन्हें दो बार मैदान पर इलाज दिया गया, लेकिन आउट होने के बाद रामकृष्ण घोष और फिजियो टॉमी सिमसेक की मदद से उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। बाद में सोमवार को उनकी स्कैनिंग कराई गई, जिसमें चोट की गंभीरता सामने आई। म्हात्रे दो अर्धशतक लगा चुके थे चेन्नई के लिए अब तक इस सीजन आयुष म्हात्रे सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने दो अर्धशतक लगाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 177.87 का रहा है। म्हात्रे का बाहर होना CSK के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है। टीम पहले ही टूर्नामेंट में लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही है। CSK ने शुरुआती तीन मैच हारे, फिर लगातार दो जीत दर्ज की, लेकिन हाल ही में हैदराबाद में फिर हार झेलनी पड़ी। खलील भी बाहर हुए आयुष से पहले तेज गेंदबाज खलील अहमद भी टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। इसके अलावा नाथन एलिस चोट के कारण टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही बाहर हो चुके थे। दूसरी तरफ, डेवाल्ड ब्रेविस शुरुआती मैचों में नहीं खेले थे, जबकि एमएस धोनी अब तक एक भी मैच में उपलब्ध नहीं रहे हैं। अब उनकी फिटनेस के आधार पर उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है। CSK का अगला मुकाबला 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी के चलते देरी से होगी फिल्म ‘राका’ की शूटिंग? Allu Arjun के मुंबई शिफ्ट होने की लगीं अटकलें
    Next Article
    जेद्दा में क्रिकेट स्टेडियम बनाएगा पाकिस्तानी बोर्ड:गवर्निंग बोर्ड ने प्रस्ताव को मंजूरी दी; PSL के मैच कराने का प्लान है

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment