Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी में टेंट लगा रहा था चचेरा-भाई...करंट लगने से मौत:गाजीपुर में हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से हादसा, परिवार में मातम छाया

    4 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर जनपद के रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उतरौली गांव स्थित सलेमपुर डेरा नट बस्ती में भाई की शादी में टेंट लगाते समय एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा बस्ती के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली के तार के काफी नीचे लटकने के कारण हुआ। देखिए 4 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरी खबर विस्तार से… मृतक की पहचान मुहम्मद जान पुत्र कलीम (लगभग 18 वर्ष) के रूप में हुई है। उनके घर पर छोटे भाई की शादी का कार्यक्रम चल रहा था और टेंट लगाने का काम जारी था। बताया जा रहा है कि टेंट का लोहे का पाइप अचानक ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से छू गया, जिससे मुहम्मद जान करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पिता मजदूरी करते हैं मुहम्मद जान तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं और मुहम्मद जान भी पढ़ाई के साथ पिता का हाथ बंटाते थे। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर किया जाम घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर उतरौली-नगसर मार्ग को करीब आधे घंटे तक जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि बिजली का तार नीचे लटकने की शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन बिजली विभाग ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया। प्रदर्शनकारी मुआवजे की मांग कर रहे थे। युवा समाजसेवी विकास सिंह ने बताया- बिजली विभाग को बार-बार अवगत कराने के बाद भी संज्ञान नहीं लिया गया और क्षेत्रीय अवर अभियंता को फोन लगाने पर फोन उठाता नहीं आज यही हाल है कि करंट की चपेट में आया युवक और मौके पर हो हुई मौत सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। रेवतीपुर थानाध्यक्ष राजू दिवाकर ने बताया- घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉ. आमिना सुल्तान का UPSC सेंट्रल हेल्थ सर्विसेज में चयन:हरदोई की बेटी ने देशभर के उम्मीदवारों को पछाड़कर हासिल किया मुकाम
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप- अमेरिका का स्कोर-189/3:संजय की सिक्स से फिफ्टी, ट्रम्पेलमैन के ओवर में 3 सिक्स लगाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment