Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डाॅ. संजयन त्रिपाठी, सत्यपाल सिंह ने नामांकन किया:गोरखपुर में 2 दिन में 50 पर्चों की खरीद हुई, 23 अक्टूबर को मतदान होगा

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए गुरुवार को प्रत्याशियों के नामांकन की शुरूआत हो गई है। भाजपा से टिकट के दावेदार रहे डा. संजयन त्रिपाठी ने निर्दल अपना पर्चा दाखिल किया है। उन्होंने 4 सेट में यह पर्चा दाखिल किया है। उनके साथ ही एक अन्य प्रत्याशी सत्यपाल सिंह ने भी पर्चा दाखिल किया। अन्य प्रत्याशियों की ओर से अभी पर्चा दाखिल नहीं किया गया है। नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर है। नामांकन की प्रक्रिया आयुक्त न्यायालय में रिटर्निंग आफिसर एवं कमिश्नर इन्द्र विक्रम सिंह की देखरेख में चल रही है। कमिश्नर ने दोनों प्रत्याशियों का पर्चा स्वीकार किया। सहायक रिटर्निंग आफिसर जय प्रकाश के समक्ष उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधियों को नामांकन पत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। नामांकन कक्ष के भीतर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जांच के बाद ही प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों को नामांकन कक्ष में जाने दिया जा रहा है। आज किसी की ओर से पर्चा नहीं खरीदा गया। पहले दो दिनों में 21 दावेदारों ने 50 पर्चे खरीदे हैं। 6 दिसंबर को कार्यकाल पूरा, उसके पहले चुनाव गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। रिक्त होने वाली सीट के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्टूबर है। 7 अक्टूबर को पर्चों की जांच होगी और 9 अक्टूबर तक नाम वापसी की जा सकेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। 27 अक्टूबर को मतगणना कराई जाएगी और 31 अक्टूबर से पहले निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। दो दिनों में 50 पर्चे लिए जाने के बाद अब सभी की नजर नामांकन दाखिल होने पर है। गुरुवार से नामांकन दाखिल किए जाने का सिलसिला शुरू हो सकता है। जानिए कौन हैं डा. संजयन त्रिपाठी डाॅ. संजयन त्रिपाठी पेशे से शिक्षक रहे हैंनवल्स ग्रुप के चेयरमैन हैं। वह लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। दो बार गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दावेदारी कर चुके हैं। पिछले चुनाव में उन्होंने भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी की थी लेकिन जब टिकट उन्हें नहीं मिला तो डाॅ. संजयन ने भाजपा के प्रत्याशी को समर्थन कर दिया था। इस बार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भी वह भाजपा से टिकअ के दावेदार थे लेकिन एक बार फिर उन्हें निराशा मिली और पार्टी ने तीन बार के एमएलसी व उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के ध्रुव त्रिपाठी को अपना प्रत्याशी बनाया। डा. संजयन ने इसपर दुख जताते हुए निर्दल चुनाव लड़ने का बिगुल फूंक दिया। उन्होंने अपने वाहन से भाजपा का झंडा भी गुरुवार को उतार दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निलंबित SI का भभुआ चौकी प्रभारी बनाया जाना निरस्त:एसपी ने भेजा पुलिस लाइन, नवाबगंज में तैनात गौरव सिंह को मिली जिम्मेदारी
    Next Article
    बहराइच में तीन अधिकारियों का रोका एक दिन का वेतन:आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment