Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीआईजी ने मऊ के थानों का निरीक्षण किया:हिस्ट्रीशीटरों पर लगाम, त्योहारों पर सुरक्षा के लिए सख्त निर्देश

    16 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ मंडल के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) सुनील कुमार सिंह सोमवार शाम मऊ जनपद पहुंचे। उन्होंने थाना दक्षिण टोला और हलधरपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईजी ने हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर लगाम कसने के साथ ही आगामी रमजान और होली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए। डीआईजी ने चेतावनी दी कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने त्योहारों में शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। डीआईजी सिंह थानों के वार्षिक निरीक्षण के लिए मऊ पहुंचे थे। सबसे पहले डीआईजी ने थाना दक्षिण टोला का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कार्यालय में अपराध रजिस्टर, आर्डर बुक, भूमि विवाद रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, सीसीटीएनएस शाखा, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह और बैरक आदि का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट और हिस्ट्रीशीट (एचएस) के मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। डीआईजी ने थाना भवन और परिसर की साफ-सफाई तथा मरम्मत को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी कर्मचारियों से बात की और पुलिसकर्मियों को बीट प्रणाली, अभिसूचना तथा मुखबिर तंत्र को मजबूत रखने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, पूर्व में हुई हत्या, डकैती, लूट, नकबजनी और महिला संबंधी अपराधों में शामिल अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। इसके बाद डीआईजी ने हलधरपुर थाने का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुलवाने और गैंग पंजीकृत कराने की कार्रवाई को लेकर निर्देश जारी किए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है, उनकी अपराध से अर्जित चल-अचल संपत्तियों का पता लगाकर कुर्की की कार्रवाई की जाए। डीआईजी ने महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत महिला आरक्षियों से बातचीत की और महिला संबंधी अपराधों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी चौकीदारों से भी बात की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक इलामारन जी, क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्रय केंद्रों पर 17 मार्च से होगी गेहूं खरीद:अमेठी में 97 क्रय केंद्र तैयार, किसानों को मिलेगा 2585 रुपये प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य
    Next Article
    पुणे-गाजीपुर सिटी के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन:यात्रियों को मिलेगी राहत, जौनपुर-औड़िहार में भी ठहराव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment