Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुणे-गाजीपुर सिटी के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन:यात्रियों को मिलेगी राहत, जौनपुर-औड़िहार में भी ठहराव

    17 hours ago

    1

    0

    होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पुणे और गाजीपुर सिटी के बीच द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन यात्रियों को बड़ी राहत प्रदान करेगी। इस विशेष ट्रेन का ठहराव जौनपुर और औड़िहार स्टेशनों पर भी होगा, जिससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।गाड़ी संख्या 01431 (पुणे से गाजीपुर सिटी) 24 और 27 फरवरी, तथा 3 और 6 मार्च को (शुक्रवार और मंगलवार) पुणे से सुबह 06:40 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मनमाड, भुसावल, इटारसी और प्रयागराज छिवकी होते हुए अगले दिन दोपहर 3:40 बजे वाराणसी, शाम 5:00 बजे जौनपुर और शाम 5:55 बजे औड़िहार पहुंचेगी।वापसी में, गाड़ी संख्या 01432 (गाजीपुर सिटी से पुणे) 26 फरवरी, तथा 1, 5 और 8 मार्च को (रविवार और बृहस्पतिवार) गाजीपुर सिटी से सुबह 4:20 बजे रवाना होगी। यह सुबह 5:15 बजे औड़िहार और सुबह 7:05 बजे जौनपुर पहुँचते हुए अगले दिन शाम 4:20 बजे पुणे पहुंचेगी। यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में मनमाड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर और औड़िहार स्टेशनों पर रुकेगी।दरअसल, होली और लगन के समय बड़ी संख्या में लोग रोजी-रोटी के लिए मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे महानगरों में रहते हैं। इन लोगों को घर लौटने में ट्रेनों में सीटों की अनुपलब्धता या लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीआईजी ने मऊ के थानों का निरीक्षण किया:हिस्ट्रीशीटरों पर लगाम, त्योहारों पर सुरक्षा के लिए सख्त निर्देश
    Next Article
    आयुष्मान आरोग्य मंदिर के बोर्ड पर लिखा 'शौचालय':चित्रकूट में ग्रामीणों ने जताया विरोध, कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment