Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डाबर के '100% शुद्ध' दावे वाले प्रोडक्ट्स पर रोक:FSSAI ने शहद-घी समेत कई सामान बेचना बैन किया; 15 दिन में रिपोर्ट मांगी

    2 hours ago

    1

    0

    फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने डाबर इंडिया पर भ्रामक और '100% शुद्ध' दावों के साथ अपने कई खाद्य प्रोडक्ट्स को बेचने पर रोक लगा दी है। इसमें डाबर का शहद और गाय का घी भी शामिल है। FSSAI ने इन दावों को गुमराह करने वाला बताया है और कंपनी को तुरंत इन चिह्रित सामानों की बिक्री बंद करने का निर्देश दिया है। FSSAI ने डाबर से 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है। FSSAI की जांच में क्या पता चला FSSAI के अनुसार, कंपनी की वेबसाइट पर बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों पर कई प्रकार के भ्रामक '100%' दावे पाए गए थे। इनमें '100% नेचुरल', '100% प्योर', '100% प्योरिटी गारंटेड', '100% ऑर्गनिक' और '100% टेंडर कोकोनट वॉटर' जैसे लेबल शामिल थे। रेगुलेटर का कहना है कि '100 प्रतिशत' दावों का यह उपयोग FSS (विज्ञापन और दावे) विनियम, 2018 का उल्लंघन करता है। ये दावे अस्पष्ट, असत्यापित और आम उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले हैं। नियमों के अन्य बड़े उल्लंघन पहले भी दिया गया था नोटिस FSSAI ने बताया कि उसने पहले भी डाबर को नोटिस जारी कर इस प्रकार के भ्रामक "100%" दावों को तुरंत बंद करने का निर्देश दिया था। हालांकि, कंपनी की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। इसके बाद FSSAI को यह कड़ा प्रोहिबिशन (बैन) ऑर्डर जारी करना पड़ा। अब डाबर को 15 दिनों के अंदर यह बताना होगा कि उन्होंने FSSAI के आदेश के बाद क्या कदम उठाए हैं। 100% दावे पर रोक क्यों? खाद्य विज्ञान के अनुसार, लगभग किसी भी प्रोसेस्ड या पैक किए गए खाद्य पदार्थ में प्राकृतिक नमी, हवा या प्रोसेसिंग घटकों के कारण '100% शुद्ध' होना वैज्ञानिक रूप से साबित करना लगभग असंभव होता है। इसलिए बिना पुख्ता लैबोरेटरी सबूत के यह लिखना कानूनन अपराध है। ----------------- ये खबर भी पढ़ें… वॉट्सएप ने संदिग्ध यूजर्स के अकाउंट रिव्यू में डाले: बिना किसी वार्निंग के सभी फीचर्स ब्लॉक; कंपनी बोली- कभी-कभी हमसे गलती हो जाती है मैसेजिंग एप वॉट्सएप ने भारत समेत कुछ अन्य देशों में कई यूजर्स के अकाउंट्स 24 घंटे के लिए रिव्यू में डाल दिए हैं। इस दौरान एप के सभी मैसेजिंग और कॉलिंग फीचर्स को ब्लॉक कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिहार-बंगाल में बिजली गिरने से 11 मौतें:बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड, 200 यात्री फंसे; हरियाणा के अंबाला-झज्जर में सड़कें तालाब बनीं, दुकानों में पानी घुसा
    Next Article
    कश्मीर में टारगेट किलिंग रोकने की तैयारी:प्रवासी मजदूरों के लिए क्लस्टर बनेंगे, थाने में देनी होगी जानकारी; 4 दिन पहले 2 की हत्या हुई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment