Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम-एसपी के सामने महिला बोलीं- मैं आत्मदाह कर लूंगी:नानपारा में तहसील दिवस पर कहा- दो साल से न्याय के लिए भटक रही हूं

    2 hours ago

    2

    0

    बहराइच के नानपारा में शनिवार को आयोजित तहसील दिवस पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के सामने एक महिला अचानक चिल्लाते हुए पहुंचीं। वह अधिकारियों की मौजूदगी में आत्मदाह की चेतावनी देने लगी। उसने बताया कि उसके जमीन को अवैध तरीके से बेच दिया गया है। वह जमीन पर कब्जा पाने के लिए पिछले दो साल से भटक रही है। डीएम ने कहा कि पूरे मामले की जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। देखिए 3 तस्वीरें… जानिए पूरा मामला पीड़ित महिला की पहचान सुनीता सिंह पत्नी ओम प्रकाश सिंह निवासी पंडोहिया थाना नवाबगंज के रूप में हुई है। उन्होंने अपने ससुर दरोगा सिंह के भाई जयपत्तर सिंह पर बंटवारे में मिली जमीन को किसी अन्य व्यक्ति को बेच देने का आरोप लगाया है। पीड़िता उस जमीन पर खुद का दावा कर रही है। हालांकि, जमीन का मामला सिविल न्यायालय में विचाराधीन है। बिना बैनामे के जमीन बेचने का आरोप सुनीता सिंह के अनुसार, जयपत्तर सिंह ने बंटवारे में मिली जमीन बारी खान को बिना किसी बैनामे के बेच दी है। सुनीता इस जमीन पर अपना दावा कर रही हैं और पिछले दो वर्षों से इस पर से अवैध कब्जा हटाने के लिए तहसील के चक्कर काट रही हैं, लेकिन उन्हें कोई समाधान नहीं मिला है। क्षेत्रीय लेखपाल विनय ने बताया- सुनीता के ससुर के भाई ने बंटवारे की जमीन बारी खान को बिना बैनामे के बेच दी थी। बारी खान फिलहाल उस जमीन पर मकान बनाकर रह रहे हैं। वह सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर किए हैं। जिस कार कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में पानी की पाइपलाइन फटने से बाधित हुई सप्लाई:सड़क पर बह गया हजारों लीटर पानी, 24 घंटे बाद भी नहीं हो सकी मरम्मत
    Next Article
    प्रतापगढ़ में पत्नी के सामने पति की चाकू मारकर हत्या:मामा के लड़के ने घर में घुसकर किए कई वार, दिल्ली से एक दिन पहले आया था ससुराल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment