Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में पत्नी के सामने पति की चाकू मारकर हत्या:मामा के लड़के ने घर में घुसकर किए कई वार, दिल्ली से एक दिन पहले आया था ससुराल

    3 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ में ससुराल आए एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक दिल्ली से अपनी पत्नी से मिलने आया था। घर आने पर मामा के लड़के को जानकारी हुई। वह भी वहां पहुंच गया। घर के आंगन में घुसकर युवक को चाकू से वार करके मार डाला। मृतक की पत्नी ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी है। मृतक अपने अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। एक दिन पहले दिल्ली से घर लाैटा था। घटना की तस्वीरें देखिए… पढ़िए पूरी खबर… घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की है। बाघराय थाना क्षेत्र के पूरे हरिहरपुर निवासी विजय शुक्ला दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। वह अपनी पत्नी से मिलने दिल्ली महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे जियावन राजापुर गांव अपने ससुराल आया था। पत्नी करीब 20 दिन पहले मायके से ससुराल आई थी। पति के घर आने पर सभी बहुत खुश थे। आंगन में बैठकर एक दूसरे से बातचीत कर रहे थे। अचानक वहां विजय के मामा का लड़का दीपक पहुंच गया और विवाद करने लगा। इसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। जिससे विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। दीपक वहां साइकिल छाेड़कर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल विजय को तुरंत कुंडा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, यह वारदात पुरानी रंजिश के चलते हुई। आरोप है कि महेशगंज थाना क्षेत्र के गोरखपुर नरियावा निवासी दीपक पांडे, जो मृतक के मामा का लड़का बताया जा रहा है, विजय के ससुराल पहुंचा और विवाद करने लगा। इसी दौरान उसने घर के आंगन में विजय शुक्ला पर चाकू से कई वार किए। घटना के समय घर पर विजय की पत्नी नेहा और उसके चार छोटे बच्चे मौजूद थे। नेहा करीब 20 दिन पहले मायके से ससुराल आई थी। घटना के दिन उसके माता-पिता रिश्तेदारी में लखनऊ गए हुए थे, जबकि उसका छोटा भाई तनुज राजापुर स्थित दुकान पर था। नेहा का बड़ा भाई अवनीश मिश्रा पुलिस विभाग में कार्यरत है। मृतक की पत्नी नेहा ने दीपक पांडे के खिलाफ पुरानी रंजिश में हत्या की तहरीर दी है। घटना की सूचना मिलने करिश्मापर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय और क्षेत्राधिकारी कुंडा गुप्ता मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी के भाई सहित कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मुख्य आरोपी दीपक पांडे की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। सीओ सदर करिश्मा गुप्ता ने बताया कि- घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां जानकारी हुई कि विजय अपने ससुराल आया था। रिश्तेदारों द्वारा बताया गया कि विजय के मामा का लड़का दीपक ने कहासुनी के बाद विजय का चाकू मार दिया। घायल अवस्था में विजय को सीएचसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम-एसपी के सामने महिला बोलीं- मैं आत्मदाह कर लूंगी:नानपारा में तहसील दिवस पर कहा- दो साल से न्याय के लिए भटक रही हूं
    Next Article
    पापा के करीब रहने बॉलीवुड में आना चाहती थीं त्रिशाला:संजय दत्त की सलाह के बाद एक्टिंग छोड़ी, अब मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ बन चुकी हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment