Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम-एसपी ने किया पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी का निरीक्षण:हाथरस में अधिकारी बोले पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध, लोग अफवाहों पर ध्यान न दें

    3 hours ago

    2

    0

    हाथरस में पेट्रोल-डीजल और गैस की सुचारू आपूर्ति तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा के साथ औचक निरीक्षण किया। उन्होंने हाथरस जंक्शन में संचालित पेट्रोल पंप, मेंड़ू स्थित इंडियन गैस एजेंसी और भारत गैस गोदाम का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों को सुचारू रूप से आपूर्ति प्रदान करने के निर्देश दिए। वर्मा फार्म फ्यूल सेंटर, हाथरस जंक्शन (पेट्रोल पंप) के निरीक्षण के दौरान स्थिति सामान्य पाई गई। पेट्रोल भरवाने के लिए कोई लंबी लाइन नहीं थी। जिलाधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालकों से पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। संचालकों ने बताया कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है और आज शाम तक नई खेप आ जाएगी। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित ग्राहकों से भी बात की, जिन्होंने पुष्टि की कि उन्हें निर्धारित दरों पर ही पेट्रोल-डीजल मिल रहा है और कोई समस्या नहीं है। इसके बाद, उन्होंने राम गोपाल इंडियन गैस सर्विस एजेंसी, मेंड़ू और नमन भारत गैस गोदाम, मेंड़ू का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि वे एजेंसी/गोदाम में उपलब्ध स्टॉक का विवरण नोटिस बोर्ड पर अंकित करें और वितरण के बाद अद्यतन स्थिति को समय-समय पर अपडेट करते रहें। उन्होंने उपभोक्ताओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिले में पेट्रोल-डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, अतः घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। सभी लोग सामान्य रूप से अपनी आवश्यकता के अनुसार पेट्रोल-डीजल प्राप्त करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कहीं कोई समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल जिला प्रशासन को सूचित करें। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर, जिला पूर्ति अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेमौसम बारिश से किसानों को हुआ नुकसान:ओलावृष्टि से फसलों को हुआ नुकसान, किसान 72 घंटे के अंदर दे सकते हैं सूचना
    Next Article
    उन्नाव में व्यापार मंडल का प्रदर्शन, वेंडिंग जोन की मांग:SDM को ज्ञापन दिया; सड़क चौड़ीकरण से पथ विक्रेता प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment