Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम-एसपी ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया:निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्थाएं परखीं

    13 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने बुधवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज सहित अन्य निर्धारित परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर बनाए गए कमांड कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और उनकी कार्यशीलता की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक परीक्षा कक्ष तथा पूरे परिसर की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए, ताकि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता पूरी तरह सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षार्थियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने पेयजल, स्वच्छ शौचालय, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए और परीक्षार्थियों को शांत एवं सुरक्षित वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिलना चाहिए। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास कड़ी निगरानी रखी जाए और अनावश्यक भीड़ को न लगने दिया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को नकलविहीन और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए यातायात व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुचारु रखा जाए, ताकि परीक्षार्थी समय से अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित यह परीक्षा 14 और 15 मार्च को जनपद के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर प्रतिदिन दो पालियों में सम्पन्न कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में बिना बुकिंग के डिलीवरी दिखाई:25 दिन बाद हो रही बुकिंग, व्हाट्सएप से भी सुविधा; एजेंसी मालिक बोले- किल्लत नहीं
    Next Article
    बलिया में डीएम का एक्शन, कृषि अधिकारी का वेतन रोका:निर्माण कार्यों की देरी पर मांगा स्पष्टीकरण, सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment