Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में बिना बुकिंग के डिलीवरी दिखाई:25 दिन बाद हो रही बुकिंग, व्हाट्सएप से भी सुविधा; एजेंसी मालिक बोले- किल्लत नहीं

    15 hours ago

    1

    0

    संभल जिले में गैस बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं को सिलेंडर की बुकिंग के लिए 25 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि, गैस एजेंसी मालिकों का कहना है कि गैस की कोई किल्लत नहीं है। जिन उपभोक्ताओं की केवाईसी (KYC) अधूरी है, उन्हें बुकिंग के लिए स्वयं गैस एजेंसी जाना पड़ रहा है। एक उपभोक्ता ने दावा किया कि उसने कोई सिलेंडर बुक नहीं किया था, लेकिन उसके नाम पर 19 तारीख को सिलेंडर की डिलीवरी दिखा दी गई है। अब उसे 25 दिन बाद बुकिंग कराने को कहा जा रहा है। उपभोक्ताओं के अनुसार, सामान्य कॉल के माध्यम से बुकिंग में दिक्कत आ रही है, लेकिन 1800224344 नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज भेजने से बुकिंग हो रही है। बुधवार को चंदौसी, बहजोई और संभल शहर में उपभोक्ताओं को परेशान देखा गया, हालांकि किसी भी एजेंसी पर लंबी लाइनें नहीं थीं। गैस एजेंसी के स्वामियों ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर कोई समस्या नहीं है। बुकिंग पहले की तरह हो रही है और प्रतिदिन स्टॉक आने के बाद डिलीवरी भी हो रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ने बुकिंग के लिए 25 दिन का अंतराल निर्धारित किया है। उपभोक्ताओं ने अपनी परेशानियां साझा कीं। महेंद्र कुमार ने बताया कि उनका सिलेंडर बुक नहीं हो पा रहा है और एजेंसी पर उन्हें बताया गया कि 19 तारीख को डिलीवरी हो चुकी है, जबकि उन्होंने कोई बुकिंग नहीं की थी। अब उन्हें 25 दिन बाद बुकिंग कराने को कहा गया है। गृहणी रजनी ने कहा कि उनकी गैस खत्म हो गई है, लेकिन उन्हें 25 दिन बाद बुकिंग की बात कही जा रही है, जिससे उन्हें कालाबाजारी से सिलेंडर लेने की चिंता है। वहीं, दुर्गा धाम निवासी निवेश ने बताया कि उनकी गैस बुकिंग हो गई है और उन्हें 3 दिन बाद सिलेंडर मिल जाएगा। मुन्नी देवी ने बताया कि केवाईसी होने के बावजूद छोटे मोबाइल के कारण उनकी बुकिंग नहीं हो पा रही है और उन्हें व्हाट्सएप से बुकिंग करने की सलाह दी गई है। चंदौसी कि ताहिर भारत गैस एजेंसी के मालिक ताहिर कुरैशी ने किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है, यह बुकिंग करने वालों की भीड़ है जिन्होंने अपनी केवाईसी नहीं कराई है उन्हें बुकिंग करने के लिए एजेंसी पर आना पड़ रहा है। उपभोक्ता नंबर पहले कुछ और डाल रखा था और अब बुकिंग किसी और नंबर से कर रहे हैं इसलिए दिक्कत आ रही है। संभल भारत गैस एजेंसी के मैनेजर शशांक अग्रवाल ने बताया कि 1800224344 वाट्सएप पर मैसेज करके गैस बुकिंग हो रही है। उपभोक्ता मोबाइल पर कॉल करके बुकिंग करना चाह रहे हैं तो उन्हें दिक्कत आ रही है। सिलेंडर डिलीवरी को लेकर के कोई दिक्कत नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में महिला आयोग अध्यक्ष ने की जनसुनवाई:26 शिकायतें मिलीं, एक सप्ताह में निस्तारण का दिया निर्देश
    Next Article
    डीएम-एसपी ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया:निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्थाएं परखीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment