Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम की निर्माण कार्य में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी:सड़क चौड़ीकरण और नाले का चल रहा निर्माण, वित्तमंत्री भी दो बार कर चुके हैं निरीक्षण

    4 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में लोहारो वाले चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण और नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त के साथ इसका निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। यह निर्माण कार्य पिछले कई महीनों से धीमी गति से चल रहा है। कार्य में देरी को देखते हुए वित्तमंत्री सुरेश खन्ना भी दो बार इसका निरीक्षण कर चुके हैं। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा होता है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में उपयोग की जाने वाली सामग्री गुणवत्तायुक्त होनी चाहिए। उन्होंने समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने पर जोर दिया ताकि आमजन को आवागमन में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। यह निर्माण कार्य नगर विधानसभा क्षेत्र में हो रहा है, जिसके विधायक वित्तमंत्री सुरेश खन्ना हैं। पहले अतिक्रमण हटाकर नाले का निर्माण शुरू किया गया था, जिसके बाद सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी शुरू हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंतर्जनपदीय साइबर ठगी गिरोह के 9 आरोपी गिरफ्तार:म्यूल खातों से करोड़ों की ठगे, 14.87 लाख रुपए फ्रीज; 9 राज्यों के लोगों को बनाया शिकार
    Next Article
    संभल में बुलडोजर चला, सड़कों से अतिक्रमण हटा:दोबारा कब्जा करने पर लगेगा जुर्माना, प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment