Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में बुलडोजर चला, सड़कों से अतिक्रमण हटा:दोबारा कब्जा करने पर लगेगा जुर्माना, प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी

    5 hours ago

    1

    0

    संभल शहर में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। सड़कों पर अवैध कब्जों को हटाने के लिए सख्त कार्रवाई की गई है, जिसमें यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि अब सड़कें जनता के लिए होंगी, न कि अतिक्रमणकारियों के लिए। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि फिलहाल अतिक्रमणकारियों को छोड़ा गया है, लेकिन अगली बार कब्जा करते पाए जाने पर सीधे जुर्माना लगाया जाएगा। शनिवार को संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र में यशोदा चौराहे से शुरू होकर जिला संयुक्त चिकित्सालय, शंकर कॉलेज चौराहा, पुरानी तहसील रोड, सब्जी मंडी होते हुए कोतवाली संभल घंटाघर तक चलाया गया। यह कार्रवाई सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चली। इस दौरान एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी, सीओ कुलदीप कुमार, पालिका ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी और एसएचओ सुधीर पंवार मौजूद रहे। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि व्यापार मंडल और स्थानीय निवासियों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों में कहा गया था कि कस्बे में अतिक्रमण इतना बढ़ गया है कि आम लोगों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने यह संयुक्त अभियान शुरू किया। आज पुलिस, ट्रैफिक विभाग, एआरटीओ और नगर पालिका की टीमों ने मिलकर यशोदा चौराहे से शंकर चौराहे होते हुए कोतवाली तक बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया और उन्हें भविष्य में अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने आगे बताया कि यह अभियान केवल शुरुआत है। आने वाले दिनों में कोतवाली से चमन सराय तक और मनोकामना मंदिर से मेन रोड तक भी बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, शहर की कई अन्य सड़कों को भी चिन्हित किया जा रहा है, जहां जल्द ही इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि पहले लोगों को जागरूक किया जाएगा, लेकिन यदि इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं रुका तो दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम की निर्माण कार्य में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी:सड़क चौड़ीकरण और नाले का चल रहा निर्माण, वित्तमंत्री भी दो बार कर चुके हैं निरीक्षण
    Next Article
    PVVNL MD ने सपा नेताओं को तीन घंटे कराया इंतजार:बेतहाशा बिजली कटौती के मुद्दे पर पहुंचे थे वार्ता करने, VC ऑफिस में ही पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment