Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में युवक की संदिग्ध मौत:पत्नी ने गांव के 3 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया

    8 hours ago

    1

    0

    भगतपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने गांव के ही तीन लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर निवासी मोंटी सिंह मंगलवार रात गांव के बाहर सड़क पर खड़े थे। इसी दौरान उनका गांव के तीन लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने मोंटी सिंह के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए। विवाद के बाद परिजन मोंटी सिंह को घर ले आए। अगले दिन सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जब वह नहीं उठे, तो परिजन उन्हें एक निजी डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने हालत गंभीर बताते हुए बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोजपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही भगतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पत्नी कुंती देवी ने गांव के ही तीन लोगों पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने बीमार बच्चों के इलाज को दी आर्थिक मदद:जनता दर्शन में दो परिवारों को चाइल्ड केयर फंड से मिली सहायता
    Next Article
    बच्चे ने दुकान की बर्फ जीभ से चाटी, VIDEO:लखनऊ में गन्ने के रस की दुकान पर लगी मशीन पर रखी थी बर्फ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment