Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने एक सप्ताह में की सख्त कार्रवाई:भ्रष्टाचार और लापरवाही में दो कानूनगो सहित चार निलंबित

    1 hour ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में प्रशासन ने भ्रष्टाचार, लापरवाही और अनियमितताओं के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी (डीएम) ने एक सप्ताह के भीतर दो कानूनगो सहित चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। डीएम डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर विभिन्न तहसीलों में तैनात इन चार कार्मिकों के खिलाफ गंभीर आरोपों के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई। तहसील सदर, फर्रुखाबाद में कार्यरत राजस्व निरीक्षक विमल कुमार श्रीवास्तव को एंटी करप्शन टीम ने उनके आवास से रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस दौरान उनके साथ पवन सक्सेना उर्फ ऋषभ नामक एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया। जिलाधिकारी कार्यालय (भूलेख अनुभाग) ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसी क्रम में, तहसील कायमगंज में तैनात राजस्व निरीक्षक विजय पाल सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें प्रथम दृष्टया अनियमितता और अनुचित आचरण के संकेत मिले। उपजिलाधिकारी कायमगंज द्वारा कराई गई जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद जिलाधिकारी कार्यालय (भूलेख अनुभाग) ने उन्हें भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। तहसील अमृतपुर में कार्यरत लेखपाल उत्कर्ष दुबे के खिलाफ पैमाइश कार्य में अनावश्यक देरी और लापरवाही बरतने की शिकायतें मिली थीं। जांच के बाद आरोपों की पुष्टि होने पर उन्हें भी निलंबित किया गया है। वहीं, ग्राम विकास अधिकारी मानेंद्र सिंह को शौचालय के केयरटेकर के भुगतान को अनावश्यक रूप से लंबित रखने और कार्य में शिथिलता बरतने के कारण निलंबित किया गया है। डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने स्पष्ट किया है कि जनपद में भ्रष्टाचार, लापरवाही और कदाचार किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को पारदर्शी, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें बाधा उत्पन्न करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करें। उन्होंने चेतावनी दी कि अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार और लापरवाही को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में दंपति से लूट का मामला निकला ड्रामा:बाइक फिसलने की घटना को बनाया लूट, पुलिस ने खोला राज
    Next Article
    Raja Shivaji BO Day 4: वीकेंड पर दहाड़ के बाद 'राजा शिवाजी' ने सोमवार को कमा लिए इतने करोड़, जानिए छत्रपति महाराज पर आधारित फिल्म का चौथे दिन क्या रहा हाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment