Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने गैस किल्लत की अफवाहों को नकारा:कहा, जिले में पर्याप्त रसोई गैस उपलब्ध, जनता को नहीं होगी परेशानी

    7 hours ago

    1

    0

    जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने जनपदवासियों से अपील की है कि जिले में रसोई गैस की किल्लत को लेकर फैल रही भ्रामक एवं अपुष्ट खबरों पर ध्यान न दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर गैस की कमी को लेकर गलत सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं, जो पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने जनपदवासियों से अनुरोध किया कि ऐसी अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। साथ ही, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गैस एजेंसियों के माध्यम से आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाए रखें। किसी भी प्रकार की समस्या की सूचना तत्काल प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने आमजन से जनहित में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने और भ्रामक खबरों के प्रसार से बचने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में युवक को गोली मारने के 4 आरोपी गिरफ्तार:भाजपा नेता के बेटे से खरीदी थी पिस्टल, आरोपियों ने बुलाकर किया था हमला
    Next Article
    बलिया में भारत मुक्ति मोर्चा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम प्रतिनिधि को दिया, कई मांगें रखीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment