Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने मंझनपुर व सरसवां BDO कार्यालय का किया निरीक्षण:आईजीआरएस व जनशिकायत रजिस्टर में सूचनाएं अधूरी मिलने पर मांगा स्पष्टीकरण

    16 hours ago

    1

    0

    कौशाम्बी के जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने सोमवार को मंझनपुर और सरसवां स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंझनपुर कार्यालय में निरीक्षण के दौरान डीएम को आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) और जनशिकायत रजिस्टर में सूचनाएं अधूरी व अपडेट नहीं मिलीं, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित खंड विकास अधिकारी से तत्काल स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। साथ ही जनसुनवाई को प्राथमिकता देने और आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। जनता दर्शन में प्राप्त सभी शिकायतों को आईजीआरएस पोर्टल पर अपलोड करने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने और अभिलेखों को सुव्यवस्थित ढंग से रखने पर जोर दिया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कक्ष के निरीक्षण में उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की प्रगति की जानकारी ली तथा बैंक सखियों को पीएमएफएमई योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित करने और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद सरसवां स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण में भी आईजीआरएस जनशिकायत रजिस्टर अपडेट न मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने सेक्टरवार नामित अधिकारियों को मौके पर भेजकर शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। मीटिंग हॉल को और व्यवस्थित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मनरेगा मनोज वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में एलिवेटेड हाईवे भू अधिग्रहण का विरोध:किसानों ने DM को सौंपा ज्ञापन, बाजार दर पर मुआवजे की मांग
    Next Article
    शामली में मुस्लिम धर्मगुरु एसपी ऑफिस पहुंचकर किया प्रदर्शन:रमजान के लिए मस्जिदों में लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति मांगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment