Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में मुस्लिम धर्मगुरु एसपी ऑफिस पहुंचकर किया प्रदर्शन:रमजान के लिए मस्जिदों में लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति मांगी

    18 hours ago

    1

    0

    शामली में मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं ने सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने आगामी रमजान माह के दौरान मस्जिदों में लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति देने की मांग की है। धर्मगुरु सदर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के बैनर तले एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि शामली कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में अजान के लिए लगाए गए लाउडस्पीकर माननीय उच्च न्यायालय और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के तहत हटाए गए थे। मुस्लिम समुदाय का पवित्र माह रमजान उल मुबारक 19 फरवरी से शुरू हो रहा है। इस दौरान रोजा खोलने (इफ्तार) और सेहरी के समय लाउडस्पीकर के माध्यम से सूचना दी जाती है। धर्मगुरुओं ने एक माह के लिए लाउडस्पीकर की अनुमति देने के साथ ही रमजान के दौरान बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने मंझनपुर व सरसवां BDO कार्यालय का किया निरीक्षण:आईजीआरएस व जनशिकायत रजिस्टर में सूचनाएं अधूरी मिलने पर मांगा स्पष्टीकरण
    Next Article
    कार सवारों ने डंपर चालक-परिचालक को किडनैप किया:कानपुर हाईवे पर वाहनों के टकराने के बाद विवाद हुआ, टोल पर छोड़कर भागे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment