Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में एलिवेटेड हाईवे भू अधिग्रहण का विरोध:किसानों ने DM को सौंपा ज्ञापन, बाजार दर पर मुआवजे की मांग

    14 hours ago

    1

    0

    घाटमपुर के किसान संघर्ष समिति ने कानपुर डीएम कार्यालय पहुंचकर DM को ज्ञापन सौंपकर एलिवेटेड हाइवे पर भू अधिग्रहण का विरोध किया है। किसानों की मांग है, कि उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। इसके साथ किसान के परिवार को सरकारी नौकरी दी जाए समेत कई मांगो का ज्ञापन सौंपा है। DM ने किसानों को आश्वासन दिया है। सोमवार दोपहर कानपुर नगर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर घाटमपुर किसान संघर्ष समिति के तत्वाधान में तहसील क्षेत्र के लगभग एक सैकड़ा किसानों ने DM जितेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपकर एलिवेटेड हाइवे के लिए चल रही भू अधिग्रहण प्रकिया का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि किसानों को बिना जानकारी दिए एलिवेटेड हाइवे के लिए जमीन का चिन्हांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। किसानों ने ज्ञापन सौंपकर बाजार रेट में मुआवजा दिलाने समेत किसान के परिवार में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की है। कानपुर DM जितेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों से ज्ञापन लेकर उन्हें आश्वासन दिया है। किसानों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर छ सूत्री मांगे रखी है। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया है। किसानों की 6 प्रमुख मांगें पढ़ें- ग्रीन फील्ड फोरलेन हाईवे में किए जा अधिग्रहण में किसानों के हित को पहली प्राथमिकता दी जाए। किसानों की उपजाऊ जमीन को हाईवे के लिए न लिया जाए और हाईवे के लिए पहले आए सरकारी आदेश के अनुसार ही अधिग्रहण किया जाए उतना ही हो जितने क्षेत्रफल की ज़रूरत है ग्रीन फील्ड फोरलेन हाईवे के लिए किए जा रहे ज़मीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन में उचित मुआवजा और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 का पालन हो सामाजिक प्रभाव आकलन किए बगैर किसी भी ज़मीन का अधिग्रहण न किया जाए ज़मीन के लिए दी जाने वाले मुआवजे के लिए ज़मीन के बाज़ार मूल्य को आधार माना जाए और उसका चार गुना मुआवजा कानून के मुताबिक तय हो जिन गांव की ज़मीन ग्रीन फील्ड हाईवे में ली जाने वाली है उन गांव के लोगों को हाईवे संचालन के लिए रोज़गार दिया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चोरी का ई-रिक्शा नहर में मिला, बैटरी गायब:इटावा में पिलखर नहर से तीन घंटे में निकाला गया, हाइड्रा मशीन से खींचा
    Next Article
    डीएम ने मंझनपुर व सरसवां BDO कार्यालय का किया निरीक्षण:आईजीआरएस व जनशिकायत रजिस्टर में सूचनाएं अधूरी मिलने पर मांगा स्पष्टीकरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment