Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने मौके पर पहुंचकर शिकायत का कराया निस्तारण:देवरिया में भूमि विवाद पर रकबा पूरा कराने के निर्देश दिए

    5 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार शाम करीब 6 बजे देवगांव पहुंचकर आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण कराया। उन्होंने शिकायतकर्ता और संबंधित पक्षों से बातचीत कर मौके की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। देवगांव निवासी अंकित उपाध्याय ने आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें अपनी भूमि तक जाने के लिए रास्ता उपलब्ध नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने अभिलेखों में दर्ज भूमि के रकबे से मौके पर भूमि कम होने की शिकायत की थी। शिकायत के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने राजस्व अभिलेखों का अवलोकन करने के साथ भूमि की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। स्थलीय निरीक्षण के दौरान शिकायतकर्ता ने बताया कि मौके पर उसकी भूमि का रकबा अभिलेखों में दर्ज क्षेत्रफल से कम पाया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए भूमि के रकबे को अभिलेखों के अनुरूप पूरा कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, रास्ते से संबंधित शिकायत पर डीएम ने संबंधित राजस्व अधिकारियों को दोनों पक्षों की आपसी सहमति और नियमानुसार मामले का समाधान कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का केवल कागजी निस्तारण न किया जाए, बल्कि मौके पर जाकर स्थलीय सत्यापन किया जाए और शिकायतकर्ता को संतुष्टिपूर्ण समाधान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने राजस्व संबंधी मामलों में पारदर्शिता के साथ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घर से 100 मीटर दूर पेड़ पर लटका मिला युवक:झांसी में मंदिर जाने की बात कहकर निकला था, फांसी लगाकर जान दी
    Next Article
    सिविल अस्पताल में पहली बार हुई जटिल स्पाइन सर्जरी:रीढ़ की हड्डी में टीबी से था दबाव, पैरालिसिस का खतरा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment