Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने XEN का एक दिन का वेतन काटा:समाधान दिवस पर 92 शिकायतें मिलीं, 11 का मौके पर निस्तारण; नलकूप अधिकारी को फटकार

    5 hours ago

    1

    0

    बलिया के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को सिकंदरपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चला। डीएम ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तय समय में उनका समाधान करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में भूमि विवाद, अवैध कब्जे, पेंशन, नाली निर्माण और बिजली से जुड़ी कुल 92 शिकायतें मिलीं। इनमें से 11 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बाकी शिकायतें संबंधित विभागों को सौंपकर तय समय में समाधान करने को कहा गया। बिजली विभाग के एक्सईएन के मौजूद न रहने पर डीएम ने उनका एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। नलकूप विभाग के काम में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी को फटकार लगाई और कामकाज सुधारने की चेतावनी दी। डीएम ने कहा कि सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बिजली से जुड़ी शिकायतों का तुरंत समाधान करने को कहा। उन्होंने अपने-अपने इलाकों में खराब और लटकते बिजली के तारों की जानकारी देने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें समय रहते ठीक कराया जा सके। इसके बाद डीएम ने लेखपालों और कानूनगो के साथ बैठक कर राजस्व से जुड़े मामलों की समीक्षा की। उन्होंने तय समय में शिकायतों का समाधान करने और राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम को विवादित जगहों पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों से लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने और जिम्मेदारी से काम करने को कहा। उन्होंने जिले के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर एसडीएम सिकंदरपुर, तहसीलदार और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सदर ब्लॉक केंद्र पर रोज बन रहे 50-60 आधार कार्ड:18 साल के बच्चों का पंजीकरण निशुल्क, दो काउंटरों पर हो रहा काम
    Next Article
    श्रावस्ती डीएम-एसपी ने इकौना में पैदल मार्च किया:बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का जायजा लिया, दीपावली शांतिपूर्वक मनाने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment