Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती डीएम-एसपी ने इकौना में पैदल मार्च किया:बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का जायजा लिया, दीपावली शांतिपूर्वक मनाने की अपील

    5 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती में शनिवार शाम करीब 4 बजे दीपावली पर्व पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम अन्नपूर्णा गर्ग और एसपी राहुल भाटी ने इकौना थाना क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल मार्च के दौरान डीएम अन्नपूर्णा गर्ग एसपी राहुल भाटी ने व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही दीपावली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। जिले के अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को त्योहार के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निगरानी रखने तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी इकौना, क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक इकौना सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। श्रावस्ती पुलिस ने लोगों से हर्षोल्लास के साथ दीपावली मनाने और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने XEN का एक दिन का वेतन काटा:समाधान दिवस पर 92 शिकायतें मिलीं, 11 का मौके पर निस्तारण; नलकूप अधिकारी को फटकार
    Next Article
    देवरिया में मतदाता जागरूकता अभियान:डीएम-एसपी ने नए मतदाताओं को बांटे पहचान पत्र, मतदान करने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment