Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम पहुंची उखरा, कार्य पूरा करने के दिए निर्देश:926 करोड़ की है परियोजना, बदायूं-उरई से जुड़ेंगी 400 केवी लाइनें

    4 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद की डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने रविवार को दोपहर बाद मोहम्मदाबाद क्षेत्र के उखरा स्थित निर्माणाधीन 400/220/132 केवी विद्युत पारेषण केंद्र का निरीक्षण किया। लगभग 926.77 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस महत्वपूर्ण परियोजना की प्रगति का डीएम ने गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, अधिशासी अभियंता (पारेषण) ने बताया कि पारेषण केंद्र में 400 केवी की दो विद्युत लाइनें बदायूं से और दो लाइनें उरई (जनपद जालौन) से जोड़ी जा रही हैं। उन्होंने जानकारी दी कि परियोजना का निर्माण कार्य मार्च 2024 में शुरू हुआ था। अधिकारी ने बताया कि 400 केवी का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि 220 केवी और 132 केवी स्तर के कार्य लगभग 90 प्रतिशत तक पूर्ण हो गए हैं। शेष कार्य को 31 मई 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि परियोजना पूरी होने के बाद फर्रुखाबाद और कन्नौज जनपदों में विद्युत आपूर्ति में उल्लेखनीय सुधार होगा। इससे क्षेत्र में निर्बाध और सुदृढ़ विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकेगी। डीएम ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए। उन्होंने सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने और नियमित निगरानी के माध्यम से कार्य की प्रगति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के समय संबंधित विभागीय अधिकारी और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर पुलिस को मिले 1985 नए सिपाही:पासिंग आउट परेड में ली शपथ, अब संभालेंगे थानों की जिम्मेदारी
    Next Article
    वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, नशीला पेय देकर रेप:बरेली में रिश्ते के भांजे ने नहाते समय बनाया युवती का वीडियो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment