Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम शशांक त्रिपाठी ने खुद काटी गेहूं की फसल, VIDEO:क्रॉप कटिंग निरीक्षण के लिए पहुंचे थे, कहा- पारदर्शिता और मानकों के साथ हो काम

    8 hours ago

    2

    0

    बाराबंकी में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने रबी सीजन में गेहूं की फसल का आकलन करने के लिए क्रॉप कटिंग निरीक्षण किया। वह स्वयं नवाबगंज तहसील के लक्षबर बजहा गांव स्थित खेत में पहुंचे और हंसिया लेकर गेहूं की फसल काटी। इस दौरान उनकी मौजूदगी से किसानों में उत्साह देखा गया। इस कार्यक्रम का आयोजन लक्षबर बजहा ग्राम में किया गया था। जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर पूरी प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्रॉप कटिंग का कार्य पूरी पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने जोर दिया कि इससे फसल उत्पादन का सटीक आकलन प्राप्त हो सके। शशांक त्रिपाठी ने बताया कि क्रॉप कटिंग से प्राप्त आंकड़े कृषि नीति निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह न केवल फसल उत्पादन का वास्तविक आकलन प्रदान करता है, बल्कि फसल बीमा दावों के निस्तारण, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय करने और कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी सहायक होता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रक्रिया से विभिन्न क्षेत्रों में उत्पादन की तुलना संभव होती है, जिससे किसानों को बेहतर मार्गदर्शन मिलता है और उनकी आय बढ़ाने के लिए संसाधनों की योजना बनाने में मदद मिलती है। जिलाधिकारी ने जिले के अन्य गांवों में भी क्रॉप कटिंग का कार्य सटीकता और पारदर्शिता के साथ कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नवाबगंज आनंद कुमार तिवारी, तहसीलदार नवाबगंज सहित कई अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में 6 स्थानों पर लगी आग:100 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों को भारी नुकसान
    Next Article
    DDU में VC ने कराई नेल पोलिश:ब्यूटी सेमिनार में मेकअप आर्टिस्ट ने दिए यूजफुल टिप्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment