Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DDU में VC ने कराई नेल पोलिश:ब्यूटी सेमिनार में मेकअप आर्टिस्ट ने दिए यूजफुल टिप्स

    6 hours ago

    2

    0

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी में नैनसेन ब्यूटी एकेडमी और राष्ट्रिय कला मंच की ओर से एक दिन का ब्यूटी सेमिनार आयोजित किया था। इसमें कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन भी शामिल हुईं। उन्होंने मेकअप को ज्यादातर लड़कियों का पसंदीदा काम बताया। वहीं ऑर्गनाइजर्स के रिक्वेस्ट पर उन्होंने नेल पोलिश भी कराई। उन्होंने कहा कि लड़कियों को कोई भी स्किल सीख कर आत्मनिर्भर बनना चाहिए। मेकअप का लाइव टूटोरियल दिया सेमिनार में तीन मॉडल्स को एंगेजमेंट, हल्दी- मेहंदी और ब्राइडल लुक में तैयार करते मेकअप टूटोरियल दिया गया। मेकअप आर्टिस्ट श्यामली ने प्रोफेशनल और नेचुरल मेकअप के हर उपयोगी टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि मेकअप से ज्यादा जरुरी अपने स्किन को हेल्दी रखना होता। जब स्किन हेल्दी रहेगी तो मेकअप खिल कर आएगा। इसके लिए TCM यानि टोनर, क्लींजिंग और मॉश्चराइजिंग रेगुरल करना चाहिए। ताकि स्किन के पोर्स में गंदगी न छुपा रहे। प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करने के तरीके जानना जरुरी उन्होंने बताया कि महंगे प्रोडक्ट इस्तेमाल करना बड़ी बात नहीं है। उसे इस्तेमाल करने के तरीके मायने करते हैं। अगर सही तरीके से मेकअप लगाया जाएगा तो किसी भी ब्रांड का मेकअप टिकेगा। प्रोग्राम की शुरुआत मुख्य अथितियों ने दीप प्रज्जवलन से किया। इस दौरान कुलपति पूनम टंडन, शोध पीठ की डायरेक्टर डॉ. सुषमा पांडेय, पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय भी मौजूद रहीं। संस्कार ही असली सुंदरता- डॉ. सत्या पांडेय डॉ. सत्या पांडेय ने कहा कि महिलाओं की सबसे बड़ी ताकत उनका आत्मनिर्भर होना है। इसके लिए जो भी स्किल वे सीख सकती है। उसपर काम करना चाहिए। और अपनी एक पहचान बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक स्त्री की सुंदरता बाहरी लुक से नहीं होती। उसके अंदर के संस्कार, ज्ञान और कुछ कर दिखाने जज्बा ही असली सुंदरता है। हर महिला को दूसरी महिला के सपोर्ट में हमेशा खड़ा रहना चाहिए। लगभग 200 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया इस सेमिनार का आयोजन एक दिन के लिए किया गया था। जिसमें हिस्सा लेने के लिए लगभग 200 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। मेकअप में रूचि रखने वाली लड़कियां और छोटे मेकअप आर्टिस्ट के लिए यह सेशन बेहद ही उपयोगी साबित हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम शशांक त्रिपाठी ने खुद काटी गेहूं की फसल, VIDEO:क्रॉप कटिंग निरीक्षण के लिए पहुंचे थे, कहा- पारदर्शिता और मानकों के साथ हो काम
    Next Article
    अम्बेडकरनगर में गेहूं खरीद को लेकर नया निर्देश:भूसा दान करने वाले किसानों को मिलेगी प्राथमिकता, लंबी कतारों में लगने से मुक्ति मिलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment