Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिग्री अभी बाकी है, लेकिन करियर शुरू:CSJMU के 18 मीडिया छात्रों को कैंपस में ही मिले जॉब ऑफर

    4 hours ago

    2

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत से साबित कर दिया है कि सही दिशा में मिला प्रशिक्षण भविष्य को कितनी मजबूती देता है। विभाग के स्नातक और परास्नातक के अंतिम वर्ष के 18 छात्रों को अभी अपनी डिग्री पूरी करने का इंतजार है, लेकिन उससे पहले ही वे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं देना शुरू कर चुके हैं। आज के दौर में डिग्री के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान की सबसे ज्यादा जरूरत है, और यहीं पर सीएसजेएमयू के छात्र बाजी मार रहे हैं। इन 18 छात्रों को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल मीडिया और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन जैसे क्षेत्रों में बड़े अवसर मिले हैं। ये छात्र न केवल कानपुर बल्कि राष्ट्रीय स्तर की कंपनियों के साथ जुड़कर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। किसी ने नेशनल कंपनी में सोशल मीडिया मैनेजर की कुर्सी संभाली है, तो कोई बड़े संस्थान में रिपोर्टर के तौर पर खबरें कवर कर रहा है। अलग-अलग क्षेत्रों में बिखेरा हुनर मीडिया के बदलते स्वरूप को समझते हुए इन छात्रों ने अलग-अलग विधाओं में अपनी जगह बनाई है। इनमें से 8 छात्र नेशनल कंपनियों में काम कर रहे हैं, तो 3 छात्रों ने कानपुर के प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में उप संपादक और रिपोर्टर जैसी जिम्मेदारियां संभाली हैं। इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और रेडियो की दुनिया में भी विभाग के छात्र अपनी आवाज और कौशल का जादू बिखेर रहे हैं। इतना ही नहीं, स्पोर्ट्स और एजुकेशन सेक्टर में भी विभाग के विद्यार्थी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कैसे तैयार हो रहे हैं मीडिया के दिग्गज? विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर अवस्थी का कहना है,कि विभाग का पूरा ध्यान केवल किताबों पर नहीं, बल्कि मैदान पर टिकने वाले कौशल पर होता है। छात्रों को मीडिया प्रोडक्शन, रिपोर्टिंग और डिजिटल स्किल्स की बारीकियां सिखाई जाती हैं। यही वजह है कि डिग्री हाथ में आने से पहले ही ये छात्र इंडस्ट्री की जरूरतों को बखूबी समझ लेते हैं। इन 18 चयनित छात्रों में प्रांजल सचान, अनुष्का द्विवेदी, नेहा पोरवाल, अलीजा रिजवी, धनिष्ठा जायसवाल, मनस्वी निगम, अर्चिता रक्सेल, दीपचंद त्रिवेदी, आयुष त्रिवेदी, गीतांजली पाल, आदित्य सिंह, इंद्रेश तिवारी, जय सिंह यादव, विनायक दीक्षित, प्रांजल शर्मा, सुधीर सिंह, शुभम शेखर और आयशा अजमत शामिल हैं। इन युवाओं की यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय के लिए, बल्कि उन सभी छात्रों के लिए भी प्रेरणा है जो मीडिया के क्षेत्र में अपना भविष्य तलाश रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी जमीन के कागज बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार:मथुरा पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में वांछित अभियुक्त को पकड़ा
    Next Article
    गोविंदपुरम मंडी में डीएम का औचक निरीक्षण:घटतौली पर सख्ती, किसानों की सुविधाओं के लिए निर्देश दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment