Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जी जमीन के कागज बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार:मथुरा पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में वांछित अभियुक्त को पकड़ा

    4 hours ago

    2

    0

    मथुरा के थाना कोतवाली पुलिस ने जमीन संबंधी धोखाधड़ी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेज बनाने वाले एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी। कोतवाली प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि बुधवार शाम करीब 5:10 बजे मुखबिर की सूचना पर प्रियाकान्तजू मंदिर के पास दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस ने अभियुक्त अवधेश मिश्रा पुत्र हाकिम चंद्र मिश्रा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी दिल्ली के लक्ष्मीनगर क्षेत्र का निवासी है। उसके खिलाफ थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 787/2025 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 467 (जालसाजी), 468 (फर्जी दस्तावेज तैयार करना) और 471 (फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल) के अंतर्गत मामला दर्ज है। जांच में पता चला है कि अभियुक्त जमीन के फर्जी कागजात बनाकर लोगों को ठगता था। पुलिस को उसकी गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद उसे गिरफ्तार करने के लिए एक टीम सक्रिय की गई थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से थाने में पूछताछ की गई और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि जमीन से जुड़े किसी भी सौदे से पहले दस्तावेजों की पूरी जांच अवश्य कर लें, ताकि इस प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में 30 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त:नगर निगम के अभियान में 30 हजार का जुर्माना भी लगा
    Next Article
    डिग्री अभी बाकी है, लेकिन करियर शुरू:CSJMU के 18 मीडिया छात्रों को कैंपस में ही मिले जॉब ऑफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment