Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीजी ट्रेनिंग ने पिलखुवा पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण:हापुड़ में रिक्रूट आरक्षियों से ली जानकारी, बोले- व्यवस्थाएं उच्च स्तर की होनी चाहिए

    10 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में डीजी ट्रेनिंग राजीव सभरवाल ने पिलखुवा क्षेत्र में स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं और रिक्रूट आरक्षियों की दिनचर्या का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीजी ट्रेनिंग ने प्रशिक्षण केंद्र में चल रही गतिविधियों और आरक्षियों को दी जा रही ट्रेनिंग की गुणवत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। राजीव सभरवाल ने प्रशिक्षण केंद्र में मौजूद मूलभूत सुविधाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने बैरिक, मैस, क्लास रूम और मनोरंजन कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा और साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। मैस में बन रहे भोजन की गुणवत्ता को भी चेक किया गया। डीजी ट्रेनिंग ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रिक्रूट आरक्षियों को स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए। निरीक्षण के दौरान डीजी ट्रेनिंग ने प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट आरक्षियों से बातचीत की। उन्होंने उनकी दिनचर्या, प्रशिक्षण के तरीके तथा मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, फिटनेस और आधुनिक पुलिसिंग के सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। डीजी ट्रेनिंग ने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण से ही पुलिस बल मजबूत बनता है, इसलिए प्रशिक्षण केंद्र में सभी व्यवस्थाएं उच्च स्तर की होनी चाहिए। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस दौरान एसपी केजी सिंह, एसएसपी विनीत भटनागर, सीओ अनीता चौहान, सीओ राहुल यादव समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PNG के दाम बढ़ने से पॉटरी उद्योग पर संकट:ईरान-इजरायल युद्ध के चलते 250 से अधिक यूनिट्स बंद
    Next Article
    बैरिया पुलिस ने लूट की घटनाओं का किया खुलासा:दो अभियुक्त गिरफ्तार, लूटा गया सामान बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment