Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डकैत जगन गुर्जर के भाई को भी जेल में खतरा:धरने पर परिजन, पुलिस को चेतावनी- जब तक CBI जांच नहीं, शव नहीं लेंगे

    10 hours ago

    2

    0

    डकैत जगन गुर्जर की हत्या के विरोध में परिवार वाले अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। उसके बेटे आसाराम ने इस मामले की CBI जांच कराने की मांग की है। साथ ही कहा- मैं जगन गुर्जर का खून हूं..मैं घर में घुसकर मारना भी जानता हूं..और जेल में भी मारना जानता हूं, इसका जवाब फिर सरकार देगी। उसने कहा- जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, धरने से नहीं उठेंगे। जेल में बंद मेरे चाचा पप्पू गुर्जर की भी जान को खतरा है। उनको धौलपुर जेल में स्थानांतरित (ट्रांसफर) किया जाए। उधर, मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। अधिकारी परिवार वालों को लगातार समझाने का प्रयास कर रहे हैं। परिवार वाले पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर रहे हैं। सीओ मनीष बडगुर्जर ने बताया- डकैत जगन गुर्जर के शव का आज (मंगलवार) पोस्टमॉर्टम होगा। परिवार वालों की जो भी मांगें हैं, उनसे सीनियर अफसरों को अवगत करा दिया गया है। इधर, हाई सिक्योरिटी जेल में बंद डकैत पप्पू गुर्जर को भाई जगन गुर्जर के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति मिल गई है। अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में हुई थी हत्या 29 जून को अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या कर दी गई थी। वह धौलपुर के डांग के भवुतीपुरा का रहने वाला था। आरोप है कि भरतपुर के कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी विष्णु ने जगन गुर्जर की टॉवल (तौलिए) से गला दबाकर मर्डर किया। हार्डकोर बंदी विष्णु और जगन गुर्जर एक ही बैरक में बंद थे। पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चेतन कहता था- शादी के बाद राजस्थान शिफ्ट हो जाएगा:पैसे का इंतजाम सिया कर लेगी; पढ़ें- केतन हत्याकांड के आरोपी के दोस्तों ने क्या खुलासे किए
    Next Article
    मालिक को बचाने के लिए कोबरा से भिड़ी फीमेल डॉग,VIDEO:25 सेकेंड लड़े दोनों, मुंह-पंजे पर डंक मारा; 8 मिनट में लैब्रा ने दम तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment