Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डॉक्टर बोला- मरीज मरे तो मरने दो, हम नौकर नहीं:कन्नौज मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की लापरवाही, घायल युवक के पिता ने वीडियो बनाया

    2 hours ago

    1

    0

    कन्नौज के तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में होली के उत्सव के बीच डॉक्टरों पर खुमार इतना छाया कि उन्होंने एक दुर्घटना में घायल युवक को दो घंटे तक इलाज नहीं दिया। घायल युवक के पिता ने जब इलाज न मिलने का वीडियो बनाया, तो डॉक्टर भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए अभद्रता करने लगे। इस घटना के बाद कॉलेज में काफी देर तक हंगामा चला। किसवापुर गांव निवासी राकेश राठौर के बेटे कृष्ण कुमार उर्फ मिंटू का सोमवार दोपहर जेवां गांव के पास एक्सीडेंट हो गया था। पहले उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। परिजन जब घायल कृष्ण कुमार को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, तो इमरजेंसी में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। वहां मौजूद डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी आपस में होली खेलते नजर आए। परिवार का आरोप- डॉक्टर नशे में थे राकेश राठौर ने आरोप लगाया कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर नशे में थे और गाली-गलौज कर रहे थे। उन्होंने कहा, “मरीज मर जाए तो मर जाने दो, हम तुम्हारे नौकर नहीं हैं।” घायल युवक के परिजनों ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया, तो डॉक्टरों ने उनका मोबाइल छीन लिया और हंगामा बढ़ गया। शोर-शराबा सुनकर सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और डॉक्टरों को चेतावनी दी कि अगर वे अपना काम ठीक से करें तो हंगामा नहीं होगा। इसके बाद राकेश राठौर ने 112 पर कॉल करके पुलिस बुला ली। मरीज को कानपुर रेफर किया गया तिर्वा कोतवाली पुलिस के पहुंचने से पहले ही डॉक्टरों ने मरीज का इलाज करने की बजाय उसे कानपुर रेफर कर दिया। परिजन घायल को लेकर कानपुर चले गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि, डॉक्टरों ने पलटवार करते हुए तीमारदारों पर ही नशेबाजी और हंगामा करने का आरोप लगाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में पुलिस पर मारपीट का आरोप:होली पर्व पर खाली मकान में गाना गाने का आयोजन, पीड़ित बोले-पुलिसकर्मियों ने आते ही लाठी चला दी
    Next Article
    नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री हुई कंफर्म, JDU नेता ने दे दी पूरी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment