Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में पुलिस पर मारपीट का आरोप:होली पर्व पर खाली मकान में गाना गाने का आयोजन, पीड़ित बोले-पुलिसकर्मियों ने आते ही लाठी चला दी

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में होली के अवसर पर एक खाली मकान में गाना गाने को लेकर हुए विवाद में पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगा है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने कुछ लोगों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भारद्वाजी स्थित मुन्नूगंज फाटक के पास हुई। जानकारी के अनुसार, बीती रात कुछ स्थानीय लोग एक खाली मकान के अंदर होली पर्व के लिए गाना गाने का सेटअप लगाकर मस्ती कर रहे थे। इसी मकान के पास एक अन्य मकान में कुछ पुलिसकर्मी किराए पर रहते हैं। पुलिसकर्मियों ने इस आयोजन का विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज हुई। पीड़ितों का आरोप है कि इसके बाद आठ से दस पुलिसकर्मी उनके मकान में घुस आए और वहां मौजूद सभी लोगों पर लाठियां चलाईं। इस मारपीट में कई लोगों को चोटें आई हैं। आरोप यह भी है कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने रात में ही कोतवाली का घेराव किया। पुलिस ने कुछ घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा है। पीड़ित देवेश ठाकुर ने बताया कि वे सब अपने घर के अंदर गाना गा रहे थे, तभी पुलिसकर्मी आए और गाली-गलौज कर लाठी-डंडे चलाने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी नशे में थे और अपने पद का दुरुपयोग कर रहे थे। देवेश ने दोषियों पर कार्रवाई और मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की है। इस संबंध में एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि यह प्रकरण उनके संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला पर पति को जिंदा जलाने का आरोप:महराजगंज में पति-पत्नी के बीच विवाद, पुलिस मामले की जांच में जुटी
    Next Article
    डॉक्टर बोला- मरीज मरे तो मरने दो, हम नौकर नहीं:कन्नौज मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की लापरवाही, घायल युवक के पिता ने वीडियो बनाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment