Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डॉक्टर पिता की लाश के साथ 7 दिन रहा बेटा:कानपुर में घर से आ रही थी बदबू; बेटी धनतेरस पर मिठाई लेकर पहुंची तो पता चला

    1 day ago

    1

    0

    कानपुर में डॉक्टर की मौत के बाद बेटा 7 दिन तक शव के साथ फ्लैट में रहा। शुक्रवार को धनतेरस पर कार खरीदने के बाद बेटी पिता को मिठाई खिलाने पहुंची, तब घटना का पता चला। दरवाजा खटखटाने पर भाई ने गेट खोला तो अंदर तेज बदबू आई। कमरे में बेड पर पिता का सड़ा शव देखकर बेटी अर्चना चीख पड़ी। उसने आसपास के लोगों और पुलिस को बुलाया। 82 साल के डॉ. प्रेम प्रकाश की मौत कैसे हुई, फिलहाल इसका पता नहीं चला है। परिवार के मुताबिक, बेटे विजय श्रीवास्तव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। मामला पनकी के अमन एनक्लेव का है। घर का सामान बिखरा था, शव के बगल में रखा था खाना नजीराबाद थाना क्षेत्र के अशोक नगर में रहने वाली अर्चना गृहिणी हैं। परिवार में पति विनय कुमार और बेटा अनमोल है। अर्चना ने बताया, "मैंने धनतेरस पर नई वैगनआर कार खरीदी थी। शुक्रवार देर रात कार लेकर सबसे पहले पनकी मंदिर पहुंची और पूजा की। इसके बाद रतनपुर के अमन एनक्लेव में रहने वाले पिता और भाई को मिठाई खिलाने पहुंची।" घर के अंदर जाते ही तेज दुर्गंध आई। सामान बिखरा पड़ा था और चारों तरफ गंदगी फैली थी। किचन में गंदे बर्तन और खाना पड़ा था। पिता के कमरे में पहुंची तो बेड पर उनका शव पड़ा था। बगल में खाना रखा हुआ था। पिता क्लिनिक चलाते थे, 11 साल पहले प्रैक्टिस छोड़ी अर्चना ने बताया कि वे चार भाई-बहन हैं। विजय सबसे छोटा है। पिता डॉ. प्रेम प्रकाश पहले प्राइवेट क्लिनिक चलाते थे, लेकिन 2015 के बाद प्रैक्टिस बंद कर दी थी। नौकरी छूटी तो परेशान रहने लगा विजय अर्चना ने बताया कि विजय पिता के साथ ही रहता था। वह एल्मको में नौकरी करता था, लेकिन कुछ साल पहले उसकी नौकरी छूट गई। इसके बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। धीरे-धीरे उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई। पिता ही बेटे को बनाकर खिलाते थे खाना अर्चना के मुताबिक, पिता ही विजय की देखभाल करते थे। उसके लिए खाना बनाते थे। ऐसे में सवाल है कि पिता की मौत के बाद सात दिन तक विजय ने क्या खाया? क्या वह खुद खाना बनाता था या पहले से रखा खाना खा रहा था? पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलेगी मौत की वजह एसीपी अमित चौरसिया ने बताया, "शव 5 से 7 दिन पुराना लग रहा था। बेटा उसी मकान में रह रहा था। परिजनों ने उसे मानसिक रूप से परेशान बताया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।" ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें गाजियाबाद में 15-साल के बेटे ने पिता को मार डाला:बहन से झगड़े पर डांटा-पीटा था, सोते समय धारदार हथियार से किया हमला गाजियाबाद के लोनी में 15 साल के बेटे ने अपने पिता की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना शनिवार देर रात लोनी थाना क्षेत्र की आशियाना सिटी स्थित बुध बाजार की है। मृतक की पहचान 58 वर्षीय इरफान अहमद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग बेटे को हिरासत में ले लिया है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद पुलिस चौकी धमाका-दिल्ली नंबर की संदिग्ध स्कूटी मिली:कश्मीर के आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी, ATS-NIA पहुंची
    Next Article
    गाजियाबाद में 15-साल के बेटे ने पिता को मार डाला:बहन से झगड़े पर डांटा-पीटा था, सोते समय धारदार हथियार से किया हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment