Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में 15-साल के बेटे ने पिता को मार डाला:बहन से झगड़े पर डांटा-पीटा था, सोते समय धारदार हथियार से किया हमला

    1 day ago

    3

    0

    गाजियाबाद के लोनी में 15 साल के बेटे ने अपने पिता की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना शनिवार देर रात लोनी थाना क्षेत्र की आशियाना सिटी स्थित बुध बाजार की है। मृतक की पहचान 58 वर्षीय इरफान अहमद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग बेटे को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, घटना से पहले घर में बेटे का अपनी बहन से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस पर पिता इरफान अहमद ने उसे डांटा और पिटाई भी की। बताया जा रहा है कि इससे नाराज होकर बेटे ने देर रात करीब 3:15 बजे घर में सो रहे पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में इरफान गंभीर रूप से घायल हो गए। सात बेटियों में अकेला बेटा इरफान अहमद फेरी लगाने का काम करते थे। परिवार में उनकी पत्नी और सात बेटियां हैं। इनमें से पांच बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि दो अविवाहित हैं। घटना से पहले घर में बेटे का अपनी एक बहन से किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। इस पर इरफान ने उसे पहले डांटा और फिर पिटाई कर दी। इसी बात से बेटा नाराज था। माता-पिता और बहन के साथ कमरे में सो रहे थे इरफान शनिवार देर रात इरफान अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ कमरे में सो रहे थे। परिवार की दूसरी बेटी अलग कमरे में सोई हुई थी। इसी दौरान बेटे ने चाकू से सो रहे पिता के माथे पर वार कर दिया। हमले में इरफान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने आरोपी बेटे को रोक लिया। पड़ोसी ने डायल-112 पर दी सूचना, अस्पताल में मृत घोषित घटना की जानकारी मिलने पर पड़ोसी ने रात करीब 3:30 बजे डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। परिजन घायल इरफान को आनन-फानन में लोनी के 50 बेड वाले अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर लोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। बड़ी बेटी चांदनी ने दर्ज कराई FIR सूचना मिलने पर लोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में 15 वर्षीय बेटे शाहवेज को हिरासत में लिया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। थाना इंचार्ज योगिंद्र सिंह ने बताया- मामले में आरोपी की बड़ी बहन चांदनी ने FIR दर्ज कराई है। शुरुआती जांच में पिता की डांट और पिटाई से नाराज होकर बेटे द्वारा हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉक्टर पिता की लाश के साथ 7 दिन रहा बेटा:कानपुर में घर से आ रही थी बदबू; बेटी धनतेरस पर मिठाई लेकर पहुंची तो पता चला
    Next Article
    कानपुर में 26 साल की बॉक्सिंग प्लेयर की हत्या:शव हाईवे किनारे मिला, मां बोली- दिवाली की शॉपिंग करने गई थी, बॉयफ्रेंड ने मारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment