Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिंपल यादव ने संसद में बैठकर चंदे की गिनती कराई:दानपेटी से 47 हजार निकले; अयोध्या सांसद बोले- राममंदिर को दान देंगे, ये चोरी नहीं होगा

    12 hours ago

    1

    0

    सपा सांसदों ने सदन से बाहर आकर संसद के मकर द्वार पर अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सपा ने INDI गठबंधन के सांसदों से चंदा जुटाया। इसके बाद नोटों की गिनती की गई। सांसद राम शिरोमणि वर्मा चंदे की गिनती कर रहे थे। धर्मेंद्र यादव ने उनकी मदद की। अक्षय प्रताप चंदा देने वालों का नाम रजिस्टर में लिख रहे थे। डिंपल यादव ने रुपए की गिनती पर अपनी नजर बनाए रखी। अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद खड़े होकर सबकी मॉनिटरिंग कर रहे थे। दानपेटी से कुल 47,100 रुपए निकले। धर्मेंद्र ने कहा कि सबका लेखा-जोखा दिया जाएगा, ताकि चोरी न होने पावे। दान के रुपए अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद को सौंपे गए। धर्मेंद्र ने कहा- प्रदर्शन के दौरान जुटाई गई पूरी रकम सीधे अयोध्या के राम मंदिर में भेजी जाएगी। अवधेश प्रसाद ने भी मीडिया को नोटों की गड्‌डी दिखाते हुए कहा- .ये पैसा चोरी नहीं होने पाएगा। ये प्रभु श्रीराम के मंदिर का चढ़ावा है। इसे हमारे सभी सदस्यों ने इसमें दिया है। और इसकी जिम्मेदारी के साथ मैं कह रहा हूं, इसमें एक-एक पैसा इधर कोई चुरा नहीं पाएगा। इससे पहले संसद के दोनों सदनों में आज, सोमवार को भारी हंगामा हुआ। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। 6 तस्वीरों में समझिए प्रदर्शन डिंपल यादव का BJP-RSS पर हमला बोलीं- बेटियों को खास तौर पर किया जा रहा टारगेट डिंपल यादव ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- भाजपा और RSS महिलाओं को अपनी विचारधारा के अनुसार चलाना चाहते हैं। डिंपल यादव ने आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि आंदोलन इस आश्वासन पर समाप्त हुआ था कि किसी भी छात्र या बेटी के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होगी, लेकिन बाद में मुकदमे दर्ज कर दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने वादे से पीछे हट गई और लोगों के साथ धोखा किया। राम मंदिर के चंदे का पैसा कहां जा रहा डिंपल यादव ने राम मंदिर के चंदे और दान की रकम पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि गुप्त दान, धातुओं और चंदे से आया पैसा आखिर कहां गया और किन संगठनों को चलाने में उसका इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रश्न इस बात का है, और सरकार कोई बात क्लियर क्यों नहीं कर रही है? लोगों के बीच में ला क्यों नहीं रही है? और आखिरकार ये ट्रस्ट के लोग अभी तक क्यों नहीं हटाए गए हैं? उन्होंने कहा कि लोग सरकार से निराश हैं। डिंपल के मुताबिक, चंदा चोरी और जमीन घोटालों के मामलों के लिए सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। पप्पू यादव के प्रदर्शन से सपा ने खुद को अलग किया संसद परिसर में पप्पू यादव के प्रदर्शन से समाजवादी पार्टी ने खुद को अलग कर लिया है। सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, वो गलत था, क्योंकि राम मंदिर में चोरी से संतों का कोई वास्ता नहीं है। वो गलत चीज थी, ऐसा नहीं होना चाहिए था। उन्होंने आगे कहा, "हम राम मंदिर चंदा चोरी का मामला सदन में उठाएंगे। ये गंभीर मामला है। मानसून सत्र के 10वें दिन पप्पू यादव भगवा चोला पहनकर साधु के वेश में दानपेटी लेकर संसद भवन पहुंचे थे। संसद परिसर में राममंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में एक शॉर्ट प्ले किया गया था। पुजारी बनकर आए पप्पू यादव ने जमीन पर बैठे थे। इसके बाद राहुल गांधी समेत अन्य सांसदों ने उन्हें चंदा दिया। दान के पैसे पप्पू यादव पेटी में न डालकर अपने पास रख रहे थे। प्रदर्शन के दौरान पप्पू यादव अयोध्या सांसद के पैर छूते दिखाई दिए थे। चढ़ावा चोरी का 'नाटक' करने पर राहुल-पप्पू यादव पर FIR वाराणसी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सपा सांसद अवधेश प्रसाद और बिहार के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर FIR दर्ज हुई है। ये FIR पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालक दास ने कोतवाली थाने में कराई है। ***************** यह खबर भी पढ़िए- केशव बोले-सपाई ऐसे चिल्ला रहे, जैसे इनका पैसा चोरी हुआ:100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली; गुस्साए सपा MLC वेल में आए, हंगामा यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को विधानपरिषद में राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हंगामा हो गया। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा- सूप बोले तो बोले, छलनी भी बोले, जिसमें बहत्तर छेद। सपा के लोग बाबर से रिश्तेदारी जोड़ते थे। 1990 में इन्हीं लोगों ने राम भक्तों की हत्या कराई थी। इस पर सपा MLC नाराज हो गए। वे कुर्सियां छोड़कर वेल में आ गए और 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' के नारे लगाने लगे। गुस्साए केशव मौर्य ने कहा- सौ चूहे खाकर बिल्ली हज करने को चली है। जवाब में सपा विधायकों ने कहा- आप चढ़ावा चोरी करके हज को चले। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौहर यूनिवर्सिटी पर अभी नहीं चलेगा बुलडोजर:मुरादाबाद कमिश्नर की कोर्ट में ढाई घंटे चली सुनवाई; 38 भवनों को गिराने पर लगी रोक
    Next Article
    अखिलेश ने मैदान में उतारे Gen-Z सांसद:पाठकजी ने कांग्रेस की चुक-चुकी निकाली, बागी IAS ने बनाई 'गदर सेना'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment