Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में MP से अपहृत छात्रा की लाश मिली:6 मिनट में ही युवक स्कॉर्पियो लेकर भागा, परिजन बोले- रेप के बाद मर्डर हुआ

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में मध्य प्रदेश से अपहृत छात्रा की लाश मिली है। एक अगस्त को वह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। फिर घर नहीं पहुंची। अगले दिन एक युवक लाश लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचा। पर्चा बनवाया और महज 6 मिनट बाद ही वह स्कॉर्पियों लेकर भाग गया। चाचा ने अपहरण करने वाले शादीशुदा युवक पर रेप के बाद मर्डर करने का आरोप लगाया है। सोमवार शाम लगभग 4 बजे डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। छात्रा की बच्चेदानी प्रिजर्व की गई है। आशंका है कि छात्रा का अबॉर्शन कराया गया। ब्लेडिंग की वजह से उसकी मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के खरगापुर थाना क्षेत्र का है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए एडमिशन कराने कॉलेज के लिए निकली थी गई थी मृतका के चाचा ने बताया- मेरे बड़े भाई खेती किसानी करते हैं। उनकी दो बेटे और एक बेटी है। दोनों बेटों की शादी हो चुकी है। जबकि 23 साल की बेटी टीकमगढ़ के एक कॉलेज में बीएससी में पढ़ती थी। 31 जुलाई को वह फाइनल ईयर में एडमिशन कराने गई थी। शाम को लौटकर आई तो बताया कि साइट नहीं चल रही थी। इसलिए एडमिशन नहीं हो पाया। अगले दिन वह फिर से कॉलेज के लिए निकल गई। मगर शाम को लौटकर नहीं आई। कॉल लगाया तो मोबाइल स्विच ऑफ था। तलाश करने पर पता चला कि पड़ोस के मोहल्ले का शादीशुदा युवक उसे अपनी स्कॉर्पियो से ले गया था। तब उसके घर गए तो वो भी घर पर नहीं था। नंबर लेकर कॉल लगाया तो उसका फोन भी बंद था। हम लोग तलाश करते रहे, लेकिन छात्रा घर पर नहीं आई। अगले दिन थाने गए और गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस का फोन आया चाचा ने आगे बताया- दो अगस्त को झांसी के विश्व विद्यालय चौकी से फोन आया कि भतीजी की लाश मिली है। तब हम लोग सोमवार को झांसी आए। यहां आने पर पुलिस ने बताया एक युवक लाश को प्राइवेट अस्पताल में छोड़कर भाग गया। सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहा है कि जो युवक स्कॉर्पियों से भतीजी को ले गया था, वो दोपहर 3:24 पर लाश लेकर प्राइवेट अस्पताल में पहुंचा। यहां पर्चा बनवाया। अपना नाम और नंबर लिखवाया। फिर 6 मिनट बाद ही स्कॉर्पियो लेकर भाग गया। चाचा ने कहा- मोर्चरी में लाश देखी तो चोट के निशान नजर आए। प्राइवेट पार्ट से ब्लड निकल रहा था। आरोप है कि अपहरण करने वाले आरोपी ने ही रेप के बाद भतीजी का मर्डर किया। इसके बाद लाश को छोड़कर भाग गया। पोस्टमार्टम कराया, एमपी पुलिस जांच करेगी विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी निखिल कुमार सिंह ने बताया कि एक युवक छात्रा की लाश को प्राइवेट अस्पताल में छोड़कर भाग गया था। मृतका के परिजन आज झांसी आ गए थे। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। खरगापुर थाने में पहले से ही अपहरण का केस दर्ज है। अब आगे की जांच खरगापुर पुलिस करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में एक्सयूवी खाई में गिरी, कारोबारी की मौत:लहार के कारोबारी की मौत, तीन गंभीर घायल; पेड़ से टकराई कार
    Next Article
    एक शाम रफी के नाम में सजी सुरों की महफिल:मो. रफी के गीतों को अपनी आवाज देकर उभरते कलाकारों ने बटोरी तालियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment