Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी रेरा ने 10 नई परियोजनाओं को दी मंजूरी:पांच जिलों में 1412.55 करोड़ रुपए के निवेश को हरी झंडी

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने प्रदेश के पांच जिलों में 10 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इन परियोजनाओं में कुल ₹1412.55 करोड़ का निवेश होगा और 1632 आवासीय व व्यावसायिक इकाइयों का विकास किया जाएगा। यह निर्णय यूपी रेरा की 207वीं अथॉरिटी बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने की। गाजियाबाद में सबसे बड़ा निवेश स्वीकृत परियोजनाओं में सबसे अधिक निवेश गाजियाबाद में होगा। यहां दो बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिनमें कुल ₹957.20 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। इससे जिले में रियल एस्टेट गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है। गौतमबुद्ध नगर में व्यावसायिक परियोजनाओं पर जोर गौतमबुद्ध नगर में तीन नई व्यावसायिक परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इन परियोजनाओं के तहत 680 व्यावसायिक इकाइयों का निर्माण किया जाएगा, जिससे व्यापारिक गतिविधियों और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। लखनऊ में तीन नई परियोजनाएं राजधानी लखनऊ में भी तीन नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को हरी झंडी मिली है। इन परियोजनाओं के तहत 215 आवासीय और व्यावसायिक इकाइयों का विकास किया जाएगा, जिससे शहर में आवास और व्यावसायिक सुविधाओं का विस्तार होगा। गोरखपुर और मुरादाबाद को भी मिली मंजूरी गोरखपुर में एक मिश्रित (मिक्स्ड यूज) परियोजना को स्वीकृति दी गई है, जबकि मुरादाबाद में नई आवासीय परियोजना को मंजूरी मिली है। समयबद्ध विकास और खरीदारों के हितों पर जोर यूपी रेरा ने स्पष्ट किया है कि सभी स्वीकृत परियोजनाओं का विकास रेरा अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से कराया जाएगा। प्राधिकरण ने दोहराया कि घर खरीददारों के हितों की सुरक्षा और पारदर्शी रियल एस्टेट व्यवस्था सुनिश्चित करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PSIT छात्र को तेज रफ्तार टैंकर ने कुचला, मौत:सचेंडी में हादसा, कॉलेज से कमरे पर लौट रहा था
    Next Article
    जालौन में एक्सयूवी खाई में गिरी, कारोबारी की मौत:लहार के कारोबारी की मौत, तीन गंभीर घायल; पेड़ से टकराई कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment