Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:घाटमपुर में पेट्रोल पंप के पास बाइक मोड़ते समय हादसा, चालक फरार

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र में कानपुर–सागर हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक पेट्रोल भराने के लिए बाइक मोड़ रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। सजेती थाना क्षेत्र के कोहरा गांव निवासी मानवेंद्र (28) रविवार रात बाइक से घाटमपुर की ओर आ रहा था। गुजेला गांव के पास पहुंचने पर वह सड़क किनारे स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने के लिए मुड़ रहा था। इसी दौरान घाटमपुर से हमीरपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मानवेंद्र बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घाटमपुर ले गई। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन अस्पताल पहुंच गए। घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह विष्ट ने बताया कि दुर्घटना में शामिल डंपर को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गौरा में सड़क-बिजली का काम तेजी से कराया:विधायक प्रभात वर्मा बोले- मार्च के बाद 35 नई सड़कों का निर्माण शुरू होगा
    Next Article
    बाल शक्ति स्कूल में महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:स्वच्छता और महिला कल्याण योजनाओं की दी गई जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment