Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गौरा में सड़क-बिजली का काम तेजी से कराया:विधायक प्रभात वर्मा बोले- मार्च के बाद 35 नई सड़कों का निर्माण शुरू होगा

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा की गौरा विधानसभा से भाजपा विधायक प्रभात वर्मा ने दावा किया कि पिछले चार वर्षों में क्षेत्र में सड़क, बिजली और शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से काम हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले क्षेत्र की कई सड़कें जर्जर थीं, लेकिन अब बड़ी संख्या में टू-लेन सड़कें बन चुकी हैं और कई निर्माणाधीन हैं। मेरे काम का मूल्यांकन जनता करेगी। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में विधायक ने बेबाकी से जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल : अपने चार साल के कामकाज को 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब : नंबर देना जनता का काम है। पहले गौरा क्षेत्र की सड़कें जर्जर थीं और बिजली की समस्या रहती थी। अब क्षेत्र में बेहतर सड़कें बनी हैं और लोगों को पर्याप्त बिजली मिल रही है। सवाल: सबसे बड़े विकास कार्य कौन से रहे? जवाब : क्षेत्र में 132 केवी का विद्युत सब-स्टेशन बनवाया गया और कई प्रमुख सड़कों का निर्माण कराया गया। दर्जी कुआं-मनकापुर, मसकनवा-बभनान, डुमरियागंज मार्ग सहित कई सड़कों को टू-लेन किया गया है। इसके अलावा आईटीआई, राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की स्थापना भी कराई गई। सवाल: कौन सा काम अभी बाकी है? जवाब : अगले वित्तीय वर्ष में करीब 35 नई सड़कों का निर्माण शुरू होगा। इसके अलावा एक और विद्युत सब-स्टेशन बनने की प्रक्रिया चल रही है। छपिया स्थित स्वामीनारायण मंदिर क्षेत्र के विकास के लिए भी पर्यटन विभाग से 22 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। सवाल: कुआनो नदी पर पुल की मांग पर क्या प्रगति है? जवाब : बारू घाट पर पुल बनकर चालू हो चुका है। भालुकोनी घाट पर दूसरे पुल की स्वीकृति भी जल्द मिलने की उम्मीद है। सवाल: क्या 2027 में फिर टिकट की दावेदारी करेंगे? जवाब : टिकट का फैसला पार्टी नेतृत्व करता है। हम पार्टी के कार्यकर्ता हैं और जो निर्देश मिलेगा उसका पालन करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में फायरिंग कर हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार:मारपीट के बाद की थी फायरिंग, पुलिस ने पिस्टल के साथ पकड़ा
    Next Article
    डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:घाटमपुर में पेट्रोल पंप के पास बाइक मोड़ते समय हादसा, चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment