Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डंपर ने बाइक सवार को कुचला, सड़क से चिपके लोथड़े:अमेठी में टक्कर मारने के बाद 15 मीटर तक घसीटा, 8 फुट तक सिर्फ टुकड़े ही टुकड़े

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी के अमेठी में बेकाबू डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि युवक का शरीर चिथड़ों में तब्दील हो गया, छाती के ऊपर का हिस्सा तो पूरी तरह से गायब हो गया। हाथ-पैर और पेट की चमड़ी और मांस कई जगहों से फटकर अलग हो गए। शव स़ड़क से चिपक कर रह गया। बाइक पुर्जे-पुर्जे बिखर गई। इससे पहले कि लोग मौके पर पहुंचते, आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने किसी तरह शव के टुकड़ो को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक अपने एक रिश्तेदार के तिलक समारोह में गए हुए थे। खाना खाने के बाद देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। तभी हादसा हो गया। शव की हालत देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही है। घटना जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर टांडा-बांदा राजमार्ग पर गौरीगंज थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव के पास की है। भयावह हादसे की तस्वीरें देखिए... अब पूरा मामला सिलसिलेवार पढ़िए... मुंशीगंज थाना क्षेत्र के मेदन मवई गांव निवासी संतोष ओझा (42) मंगलवार रात अपने एक रिश्तेदार के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए अपनी टीवीएस स्पोर्ट्स बाइक से गए थे। कार्यक्रम का आयोजन टांडा-बांदा राजमार्ग पर गौरीगंज थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव में सड़क किनारे ही था। संतोष खाना खाने के बाद अपनी बाइक से घर के लिए रवाना हुए थे। 5 किलोमीटर दूर ही आए थे कि रात 12 बजे एक तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद संतोष बाइक समेत रोड पर गिर पड़े और डंपर के पहियों के नीचे आ गए। डंपर चालक ने ब्रेक मारने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी। संतोष करीब 15 मीटर तक बाइक समेत डंपर के नीचे ही कुचलते चले गए। इसके बाद डंपर तेजी से भाग निकला। 8 फिट दायरे में सिर्फ मांस के लोथड़े लोग जब मौके पर पहुंचे तो शव की हालत बेहद खराब थी। सिर का हिस्सा और एक हाथ पूरी तरह से गायब हो चुका था। पैर और पेट भी बुरी तरह फट गया था। रोड पर करीब 8 फिट दायरे में सिर्फ मांस के लोथड़े बिखरे हुए थे। राहगीरों की सूचना पर मुंशीगंज और गौरीगंज थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने जैसे-तैसे मांस के लोथड़ों और बाकी बचे शरीर को बटोर कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। फोन करके परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने किया हंगामा, चालक की गिरफ्तारी की मांग पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। शव की हालत देखकर फूट-फूटकर रोने लगे। पुलिस को शव ले जाने से इनकार कर दिया और हंगामा करने लगे। परिजनों ने मांग की कि आरोपी डंपर चालक की अविलंब गिरफ्तारी की जाए। पुलिस के काफी समझाने पर परिजन शांत हुए। 5 किलोमीटर दायरे में खंगाल रहे CCTV गौरीगंज थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्र ने बताया- घटना स्थल के 5 किलोमीटर दायरे में सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी डंपर चालक की पहचन हो सके। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। खेती-बाड़ी करते थे संतोष परिजनों ने बताया- संतोष ओझा खेती-किसानी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। बेटी (24) की शादी हो चुकी है। बेटा आशुतोष ओझा (20) घर पर ही रहता है। ------------------------------ ये खबर भी पढ़िए… धीरेंद्र शास्त्री बोले- मंदिरों में भीड़, सड़कों पर तूफान चाहिए:ज्ञानवापी में एक दिन रुद्राभिषेक होगा, प्रयागराज में हनुमंत कथा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रयागराज में मंगलवार को हनुमंत कथा की शुरुआत की। इससे पहले शास्त्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ज्ञानवापी में एक दिन जरूर रुद्राभिषेक होगा। काशी विश्वनाथ जी के बगल में जो कलंक लगा है, वह मिटेगा। हमें मंदिरों में भीड़, सड़कों पर तूफान चाहिए। राम राज्य से भरा हिंदुस्तान चाहिए। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। बरेली के एक मौलाना की ओर से विरोध के सवाल पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- समय-समय का खेल है। दो कौड़ी के लोग करोड़ों में बिकने लगते हैं। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस से मुठभेड़ में वन्यजीव शिकारी घायल:पीलीभीत में पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग की
    Next Article
    जनसुनवाई में मैच देखने वाले थाना प्रभारी लाइन हाजिर:स्वास्थ ठीक नही होने पर पुवायां थाना प्रभारी भी लाइन भेजे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment