Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जनसुनवाई में मैच देखने वाले थाना प्रभारी लाइन हाजिर:स्वास्थ ठीक नही होने पर पुवायां थाना प्रभारी भी लाइन भेजे गए

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मोबाइल पर आईपीएल मैच देखते हुए वीडियो वायरल होने के बाद खुटार थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह अरविंद कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही, स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण पुवायां थाना प्रभारी रवि करन सिंह को भी लाइन भेजा गया है, उनके स्थान पर राजेंद्र कुमार को नियुक्त किया गया है। यह घटना तब सामने आई जब तहसील पुवायां में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सभी अधिकारी फरियादियों की शिकायतें सुन रहे थे। खुटार थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह अन्य थाना प्रभारियों के साथ बैठे थे। अन्य थाना प्रभारी तो अपना कार्य कर रहे थे लेकिन खुटार थाना प्रभारी श्याम वीर सिंह अपने मोबाइल पर आईपीएल मैच देखते हुए पाए गए। इस घटना का एक 52 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे की काफी फजीहत हुई थी। इस घटना के बाद थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण भी मांगा गया था। खुटार क्षेत्र में हाल के दिनों में चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई थी, जिसमें सोमवार रात दो मकानों में करीब 25 लाख रुपये की चोरी भी शामिल है। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक लगातार निर्देश दे रहे थे। बुधवार को पुलिस अधीक्षक ने खुटार थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। पुवायां के सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि खुटार थाना प्रभारी को 'अनुमोदन न होने पर' लाइन भेजा गया है, जबकि पुवायां थाना प्रभारी को स्वास्थ्य कारणों से हटाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डंपर ने बाइक सवार को कुचला, सड़क से चिपके लोथड़े:अमेठी में टक्कर मारने के बाद 15 मीटर तक घसीटा, 8 फुट तक सिर्फ टुकड़े ही टुकड़े
    Next Article
    अयोध्या अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ीं:लू से बचाव को 6 बेड का कोल्ड वार्ड तैयार, ओपीडी 600 पहुंची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment