Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिप्टी CM ब्रजेश पाठक मरीज बनकर लाइन में लगे:लखनऊ में 1 घंटे CHC में रहे, कोई पहचान नहीं पाया; गंदगी पर भड़के

    8 hours ago

    1

    0

    डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को औचक निरीक्षण करने लखनऊ की चिनहट सीएचसी पहुंचे। मास्क लगाकर मरीजों की लाइन में लगे, OPD की पर्ची कटवाई। पैथोलॉजी और दवाई वितरण काउंटर पर भी लाइन में लगे। करीब 54 मिनट तक उन्हें कोई पहचान नहीं पाया। अस्पताल परिसर में गंदगी देखकर नाराज हुए। सफाई एजेंसी का एक हफ्ते का भुगतान काटने का आदेश दिया। कहा- जब तक सफाई नहीं हो जाती है, कोई घर नहीं जाएगा। अब देखिए 3 तस्वीरें… बेड पर चादर ना मिलने पर नाराज हुए निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था, वार्डों की बदहाली और लापरवाही पर डिप्टी सीएम नाराज हुए। जनरल वार्ड में कई बेड पर चादर नहीं मिली। अस्पताल परिसर में गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त नहीं होगी, तब तक जिम्मेदार अधिकारी घर नहीं जाएंगे। डिप्टी सीएम ने जिम्मेदारों को नोटिस जारी करने और सफाई एजेंसी का एक सप्ताह का भुगतान काटने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि अगर व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। अलमारी खोलकर स्टॉक भी देखा इसके बाद वह पैथोलॉजी विभाग पहुंचे। यहां मरीजों की लंबी कतार लगी थी। उन्होंने टेक्नीशियन से पूछा कि एक मरीज का ब्लड सैंपल लेने में कितना समय लगता है? जवाब मिलने के बाद उन्होंने जांच प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। ताकि मरीजों को ज्यादा देर तक इंतजार न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान एक्स-रे कक्ष के आसपास धूल-मिट्टी दिखाई दी। इस पर उन्होंने तुरंत सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां रखी अलमारी खोलकर स्टॉक भी जांचा। इसके बाद वह ओपीडी कक्ष नंबर 5 में पहुंचे और डॉक्टर से अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों की संख्या के बारे में जानकारी ली। जनरल वार्ड की स्थिति देख नाराज हुए डिप्टी सीएम जब जनरल वार्ड नंबर 28 पहुंचे तो वहां की स्थिति देखकर नाराज हो गए। वार्ड में कई बेड पर चादर नहीं बिछी थी। साफ-सफाई भी नहीं थी। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि मरीजों की देखभाल में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शौचालयों की स्थिति भी देखी। इस पर उन्होंने अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। मोबाइल दुरुस्त करने के दिए निर्देश केंद्र के सभागार में उस समय आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा था। आशाओं ने डिप्टी सीएम को बताया कि उनके मोबाइल फोन खराब हैं। जिससे काम में दिक्कत हो रही है। इस पर डिप्टी सीएम ने तुरंत सीएमओ डॉ. एनबी सिंह को फोन लगाकर मोबाइल ठीक कराने या बदलने के निर्देश दिए। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं का बकाया भुगतान भी तत्काल कराने को कहा। सीएमओ को तत्काल सीएचसी पहुंचकर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। RO के पास गंदगी मिली निरीक्षण के दौरान पीने के पानी की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। पानी की पाइप को जाली से बांधकर रखा गया था और आसपास गंदगी थी। इस पर डिप्टी सीएम ने सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। अस्पताल में रुक कर व्यवस्थाएं करें दुरुस्त उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त होने तक वे अस्पताल परिसर से नहीं जाएं। दवाओं के काउंटर पर लंबी कतार लगी थी। CHC अधीक्षक को व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा- 5 मिनट के अंदर मरीजों को दवा मिल जानी चाहिए। -------------- यह खबर भी पढ़िए… उद्घाटन के 2-दिन बाद ग्रीन कॉरिडोर के पास सड़क धंसी:5 फीट गहरा गड्ढा, खर्च अधिक होने के कारण नहीं शिफ्ट की थी सीवर लाइन लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर के पास की सड़क धंस गई। बीरबल साहनी मार्ग स्थित खाटू श्याम मंदिर के सामने सड़क में करीब 5 फीट गहरा गड्‌ढा हो गया। गड्ढा सीवर लाइन में लीकेज की वजह से हुआ। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में तेंदुए का हमला, युवक-महिला घायल:तेंदुआ घर में घुसा, वन विभाग की टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर मौजूद
    Next Article
    नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी:रुपए मांगने पर जवान को दी थी सपरिवार आत्महत्या करने की सलाह, महिला आरोपी की तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment