Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में तेंदुए का हमला, युवक-महिला घायल:तेंदुआ घर में घुसा, वन विभाग की टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर मौजूद

    1 hour ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र में तेंदुए की दहशत लगातार बनी हुई है। सोमवार को बेलराया वन रेंज के बनवीरपुर गांव में तेंदुए ने एक युवक और एक महिला पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से गांव में भय का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बनवीरपुर गांव में हेमचंद वर्मा के घर में अचानक एक तेंदुआ घुस आया, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इसी दौरान तेंदुए ने इंद्रनगर निवासी बलदेव सिंह उर्फ बब्बू पर हमला कर दिया। शोर मचने पर तेंदुआ वहां से निकलकर भाग गया। कुछ देर बाद फिर घर में घुसा, महिला घायल करीब 20 मिनट बाद तेंदुआ फिर उसी घर में पहुंच गया। इस दौरान बनवीरपुर निवासी 50 वर्षीय रामप्यारी पत्नी गया प्रसाद पर उसने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें निघासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि तेंदुआ अभी भी घर के एक कमरे के आसपास देखा गया है। वन विभाग की टीम मौके पर निगरानी कर रही है और उसे सुरक्षित रेस्क्यू करने की तैयारी कर रही है। एक दिन पहले भी किसान पर हुआ था हमला गौरतलब है कि रविवार को उत्तर निघासन वन रेंज के रननगर गांव में भी एक किसान पर तेंदुए ने हमला किया था। किसान राजन शर्मा अपने फार्म हाउस में मवेशियों के लिए रखे भूसे के पास थे, तभी तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया था, जिसमें उनका हाथ घायल हो गया था। तेंदुए को पकड़ने के प्रयास जारी बेलराया वन रेंज के रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तेंदुए के हमले में दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। रननगर गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया है। सतर्क रहने की अपील वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जब तक तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर नहीं भेजा जाता, तब तक क्षेत्र में भय का माहौल बना रहेगा। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमिका ने किया सुसाइड, उकसाने के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार:कौशांबी में मां ने दर्ज कराया था मुकदमा, पुलिस ने टोल प्लाजा के पास से पकड़ा
    Next Article
    डिप्टी CM ब्रजेश पाठक मरीज बनकर लाइन में लगे:लखनऊ में 1 घंटे CHC में रहे, कोई पहचान नहीं पाया; गंदगी पर भड़के

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment