Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिप्टी CM से महिला बोली-पति की हत्या की गई:हमें न्याय चाहिए; कौशांबी में केशव बोले- एप्लीकेशन दो, कार्रवाई करेंगे

    4 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में आयोजित सरस महोत्सव के दौरान एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मंच पर चढ़ने का प्रयास किया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति की हत्या के मामले में पुलिस ने एक महीने से कोई कार्रवाई नहीं की है और न ही मुकदमा दर्ज किया है। उपमुख्यमंत्री मंच से सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे, तभी चरवा थाना क्षेत्र के मलाक नागर निवासी आशा देवी अपने तीन बच्चों आन्या, जानवी व प्रियांशु के साथ मंच के पास पहुंचीं। उन्होंने मंच पर चढ़ने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। आशा देवी ने बताया कि उनके पति पवन कुमार विश्वकर्मा की हत्या 8 फरवरी को कर दी गई थी। उनका आरोप है कि इस मामले में थाना पुलिस ने अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया और न ही कोई कार्रवाई की। पुलिस ने केवल शव के पंचनामे के लिए एक तहरीर ली थी। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत 25 फरवरी को डाक के माध्यम से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और कौशांबी के पुलिस अधीक्षक से भी की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उपमुख्यमंत्री ने महिला से तहरीर देने को कहा, जिस पर महिला न्याय की मांग पर अड़ी रही। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक शिकायत नहीं की जाएगी, तब तक सुनवाई कैसे होगी। इसके बाद, सुरक्षाकर्मियों ने पीड़ित महिला, उसके बच्चों और परिजनों को मंच से हटाकर किनारे कर दिया। उपमुख्यमंत्री अपने अगले कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। इस घटना से मंच के पास कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता ने दो बच्चों की हत्या कर किया सुसाइड:बच्चों को खिड़की से लटकाया, सुसाइड नोट पर लिखा- मेरी पत्नी और उसका आशिक हमारी मौत के जिम्मेदार
    Next Article
    लखनऊ के IGP में पिंक रोजगार महाकुंभ:CM योगी ने बच्चों को टेडी बियर दिया, युवती से बोले- पढ़ाई करो; कामयाब बनो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment